मध्य प्रदेश: धार जिले में सराफा कारोबारी को लूटकर भाग रहा बदमाश कुएं में गिरा

जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में अजीबोगरीब वारदात की स्थिति बनी। रविवार रात को सोने-चांदी के थोक व्यापारियों से लूट का मामला प्रकाश में आया है। वहीं आभूषणों से भरा बैग लेकर भाग रहा एक बदमाश कुएं में गिर गया

Dheeraj Dwivedi
Dheeraj Dwivedi

मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के धार जिले के राजगढ़ थाना क्षेत्र में अजीबोगरीब वारदात की स्थिति बनी। रविवार रात को सोने-चांदी के थोक व्यापारियों से लूट का मामला प्रकाश में आया है। वहीं आभूषणों से भरा बैग लेकर भाग रहा एक बदमाश कुएं में गिर गया। पुलिस ने बदमाश को बाहर निकालकर आभूषणों से भरा बैग जब्त कर लिया है। इधर, अन्य आरोपी फरार हैं। मामले को लेकर पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

रिपोर्ट के अनुसार चंद्रप्रकाश कटारिया ने बताया कि अपने लड़के अभिषेक के साथ सोने के तैयार आभूषण जिनका वजन करीब 2200 ग्राम लेकर राजगढ बाजार व्यापार करने के लिए आया था। जिसमें से करीब 500 ग्राम सोने के आभूषण राजगढ़ में बेच दिए थे। उन्होंने आगे बताया कि राजगढ़ से 154 ग्राम सोने की डली एवं 16 किलो 500 ग्राम चांदी एवं बेचे हुए आभूषण के एवज में करीब 25 लाख रुपए नगदी लेकर रविवार की शाम करीब साढ़े छह बजे रतलाम के लिए कार में सवार होकर निकले थे।

करीब सात बजे के आसपास बोदली-जौलाना मार्ग पर सामने से एक चार पहिया वाहन से बदमाशों द्वारा टक्कर मारी गई। टक्कर से व्यापारियों की कार पलटी खाकर रोड से नीचे उतर गई। टक्कर के बाद दो बाइक पर सवार करीब चार बदमाश वहां पर आए और व्यापारियों की आंखों में मिर्ची का पाउडर डाल दिया और व्यापारियों से मारपीट की। एवं कार में रखे तीनों झोले लेकर फरार हो गए। एक बदमाश ने इस दौरान फायर भी किया था।

घटना की सूचना राहगीरों ने पुलिस को दी। वहीं बैग लेकर भागते समय एक बदमाश कुएं में गिर गया, जिसको पुलिस ने बाहर निकाला। पूछताछ करने पर बदमाश ने दत्तीगांव के नजदीक टिमरीपाड़ा निवासी जालिमसिंह अपना नाम बताया है। वहीं घटना के बाद व्यापारियों ने राजगढ़ निवासी अपने परिचितों को सूचना दी। इसके बाद उन्हें एंबुलेंस की मदद से सरदारपुर उपचार के लिए लाया गया। वहीं पुलिस द्वारा फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

मध्य प्रदेश: प्रेम में रोड़ा बन रही थी मां, बेटी ने रोटी में दी नींद की गोली, प्रेमी ने गला घोंटा

 

  •  
calender
02 January 2023, 12:59 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो