Manipuri By- Election Results: मैनपुरी में डिंपल यादव की प्रचंड जीत

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सबकी निगाहे अटकी हुई थी। आखिर वो दिन आ ही गया। मैनपुरी में सपा प्रत्य़ाशी डिंपल यादव ने जीत दर्ज की है। मैनपुरी के लोगों ने एक बार फिर मुलायम सिंह की परंरागत राजनीतिक विरासत उनकी बहु डिंपल यादव को सौंपने का फैसला किया।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

Mainpuri by-Poll Result 2022: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में सबकी निगाहे अटकी हुई थी। आखिर वो दिन आ ही गया। मैनपुरी में सपा प्रत्य़ाशी डिंपल यादव ने प्रचंड जीत दर्ज की है। मैनपुरी के लोगों ने एक बार फिर मुलायम सिंह की परंरागत राजनीतिक विरासत उनकी बहु डिंपल यादव को सौंपने का फैसला किया। भाजपा के उम्मीदवार रघुराज सिंह शाक्‍य तमाम कोशिशों के बावजूद पिछड़ गए। डिंपल यादव ने 2.88 लाख मतों से भाजपा प्रत्याशी को पराजित किया। 

मैनपुरी लोकसभा  उपचुनाव के लिए 5 दिसंबर को मतदान हुआ था। मतों की गिनती सुबह 8 बजे से हुई थी। शुरूआत से डिंपल यादव आगे चल रही थी। उन्होने 2 लाख से ज्यादा वोटों से प्रचंड जीत हासिल कर ली है। आपको बता दे कि इस साल के अक्टूबर महीने में पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया हैं जिस कारण उनके पारिवार में दुखों का पहाड़ टूट गया है औऱ ऐसे में उपचुनाव की जीत हासिल कर किसी बड़े हौसले से कम नही। 

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी लोकभा उपचुनाव में सपा की उम्मीदवार डिंपल यादव की जीत पर पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि जिन लोगों ने वोट देकर नेताजी को श्रद्धांजलि दी है, मैं उन सभी का आभार प्रकट करता हूं। मैं इस जीत के लिए पार्टी के सभी नेता और कार्यकर्ताओं का भी आभार प्रकट करता हूं।

मैनपुरी उपचुनाव में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा कि मैं समाजवादी पार्टी के सभी समर्थकों को धन्यवाद देना चाहता हूं जिन्होंने हमारी जीत के लिए कड़ी मेहनत की। मुझ पर विश्वास करने के लिए मैं मैनपुरी के लोगों का भी शुक्रिया अदा करना चाहता हूं। यह जीत नेताजी (स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव) को श्रद्धांजलि है।

खबरे और भी हैं.......

Rampur By- Election Results: BJP ने रचा इतिहास, पहली बार खिला कमल, आकाश सक्सेना ने जीत दर्ज की

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag