मऊ: ओम प्रकाश राजभर ने महिला हक अधिकार महारैली का किया आयोजन

उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के सरायलखंसी थाने के बगल के मैदान में होने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महिला इकाई द्वारा महिला हक अधिकार महारैली का आयोजन किया गया।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

मऊ। उत्तर प्रदेश के मऊ जनपद के सरायलखंसी थाने के बगल के मैदान में होने वाले सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के महिला इकाई द्वारा महिला हक अधिकार महारैली का आयोजन किया गया। जिसमें सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर भी शामिल हुए। वहीं महारैली में सदर के पूर्व बाहुबली विधायक और उनके लड़के अब्बास अंसारी के सवाल पर किनारा करते नजर आए। ओम प्रकाश राजभर आगामी विधान सभा चुनाव से पहले अपनी पार्टी द्वारा शक्ति प्रदर्शन कर महिलाओं को सरकारी एवं प्राइवेट नौकरी में 50 प्रतिशत आरक्षण सहित राजनीति में भी 50 प्रतिशत आरक्षण देने की मांग की।

महिला महारैली में एकत्रित महिलाओं की भीड़ देख ओम प्रकाश सहित सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के पदाधिकारी काफी गदगद दिखे। वहीं ओम प्रकाश राजभर ने कहा कि किसी पार्टी की इतनी हिम्मत नहीं है कि इतनी बड़ी भीड़ इकट्ठा कर ले। महिलाओं को घरों से निकाल कर उनके हक अधिकार दिलाने का काम सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी ने किया है। आज के कार्यक्रम में कुर्सियां कम पड़ गयी है। 

आज की रैली का उद्देश्य है कि महिलाओं को 20 , 30 प्रतिशत आरक्षण को बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जाए। हर क्षेत्र में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाए। वहीं उत्तर प्रदेश में शराब बंद किया जाए। ओम प्रकाश राजभर ने अब्बास अंसारी के सवाल पर कुछ ज्यादा न बोलते हुवे कहा कि अब्बास अंसारी के ऊपर ईडी अपना काम कर रही है कानून अपना काम कर रहा है। सुभासपा से कानूनी विधायक है लेकिन विधिक रूप से नेता वे समाजवादी पार्टी के हैं।

इसे भी पढ़े........

मैनपुरी: पठान मूवी को लेकर विश्व हिंदू महासंघ के कार्यकर्ताओं ने फूंका पुतला

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag