मेरठ: तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत, एक घायल

मेरठ शहर के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्हैड़ा फ्लाईओवर के नजदीक शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

Janbhawana Times

मेरठ शहर के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र के पल्हैड़ा फ्लाईओवर के नजदीक शुक्रवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रक की टक्कर से तीन युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया।

पल्लवपुरम थानाध्यक्ष अवनीश कुमार अस्टवाल ने बताया कि यह हादसा तब हुआ जब पल्हैड़ा फ्लाईओवर के नजदीक ट्रक का टायर फटने के बाद सड़क किनारे तीनों दोस्त और ट्रक चालक टायर बदल रहे थे, तभी पीछे से आ रहे ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी।

जानकारी के मुताबिक हादसे में मारे गये युवकों के नाम सोनू , जय प्रकाश और मनोज है। इनमें जय प्रकाश गाजियाबाद का निवासी था, जबकि सोनू और मनोज दिल्ली के निवासी थे। हादसे में दिल्ली निवासी अमित घायल है।

पुलिस के अनुसार गाजियाबाद के लोनी इलाके में रामपार्क खानपुर मोड़ निवासी जयप्रकाश के घर पर माता का जागरण था। माता की मूर्ति हरिद्वार में विसर्जित करने के लिए जयप्रकाश अपने दोस्त सोनू और मनोज के साथ ट्रक में सवार होकर गुरुवार रात को निकला था। ट्रक को अमित चला रहा था।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag