मुरैना: नहर में डूबी दो बालिकाएं, दोनों के शव मिले

मुरैना गांव के पास, सहराने वाली रोड पर चंबल नहर में दो बालिकाएं डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों बालिकाओं के शव निकाल लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक बालिका कल्पना पुत्री मित्तलाल जाटव और नंदिनी पुत्री साहब सिंह जाटव दोनों सहराना प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है

Janbhawana Times

मुरैना, मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश के मुरैना गांव के पास, सहराने वाली रोड पर चंबल नहर में दो बालिकाएं डूब गईं, जिससे उनकी मौत हो गई। दोनों बालिकाओं के शव निकाल लिए गए हैं। जानकारी के मुताबिक मृतक बालिका कल्पना पुत्री मित्तलाल जाटव और नंदिनी पुत्री साहब सिंह जाटव दोनों सहराना प्राइमरी स्कूल में पढ़ती है।

बताया जा रहा है कि आठ-आठ साल की बालिकाएं कक्षा तीन की छात्रा हैं। स्कूल से निकलकर आज दोपहर बच्चियां नहर किनारे आ गई। वहीं एक बालिका की दादी भी साथ में थी। बताया गया है कि नंदिनी हाथ धोने के लिए नहर किनारे गई थी जो पांव फिसलने से नहर में चली गई और उसे बाहर निकालने के लिए कल्पना आगे आई, लेकिन वह भी नहर में गिर पड़ी।

एक छात्रा का शव करीब आधा घंटे बाद सहराना रोड पर मंदिर के पास मिल गया, जबकि दूसरी छात्रा का शव करीब डेढ़ किलोमीटर दूर खनेता की पुलिया के पास मिला है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए लाया गया है। News Updating....

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag