MP: कांग्रेस के विधायकों पर महिला ने छेड़खानी का लगाया आरोप, मामला दर्ज

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दो विधायकों पर एक महिला ने चलती ट्रेन में छेड़खानी और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सर्राफा ने चलती ट्रेन में उसके साथ बदसलूकी की।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

मध्य प्रदेश में कांग्रेस के दो विधायकों पर एक महिला ने चलती ट्रेन में छेड़खानी और बदसलूकी करने का आरोप लगाया है। पीड़ित महिला ने अपनी शिकायत में कहा कि सतना से विधायक सिद्धार्थ कुशवाहा और कोतमा विधायक सुनील सर्राफा ने चलती ट्रेन में उसके साथ बदसलूकी की।

दरअसल, महिला रेवांचल एक्सप्रेस में रीवा से भोपाल जा रही थी। इस दौरान कांग्रेस विधायकों ने उसके साथ छेड़खानी की। पीड़िता ने जीआरपी पुलिस को बताया है कि वह अपने नवजात बच्चे के साथ भोपाल जा रही थी। इसी दौरान विधायकों ने इस घटना को अंजाम दिया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

बता दें कि पुलिस इस पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं पुलिस अधिकारियों को शुरूआती जांच में पता चला कि घटना के समय दोनों आरोपी विधायक नशे की हालत में थे। अब पुलिस इस केस में विधायकों से भी पूछताछ कर सकती है।

calender
08 October 2022, 12:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो