छत्तीसगढ़ में देर रात नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर किया हमला,4 जवान घायल

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने पुलिस कैंप पर बड़ा हमला किया है। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने बीजापुर स्थित पुलिस कैंप पर ताबड़तोड़ गोलिया बरसाई। साथ ही इस हमले में चार जवान घायल हुए हैं।

Janbhawana Times

बता दें कि कुतरु पुलिस थाना इलाके में नक्सलियों ने जाइगुर नामक कैंप को अपना निशाना बनाया और ये हमला देर रात रविवार को हुआ है। बस्तर के आईजी पी सुंदरराज ने बताया कि नक्सली हमले में घायल हुए जवानों को जिला अस्तपाल में भर्ती कराया गया है और उनका इलाज चल रहा है।

चारों घायलो में से तीन जवान जिला पुलिस बल बीजापुर के हैं और एक जवान बटालियन छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल का है। खबर हैं कि दो जवानों की हालत ज्यादा गंभीर हैं जिसके चलते उन्हें एयरलिफ्ट कर रायपुर के अस्पताल लाया गया है।

calender
18 April 2022, 01:12 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो