New Delhi : ये कैसा इंतकाम ? रेप पीड़िता ने आरोपी की मां पर गोलियां दागीं, केस दर्ज

लड़की हमसे 7 लाख रुपए और घर देने की मांग करती थी। हमने उसकी डिमांग को पूरा नहीं किया, तभी उसने बदले की भावना से खुर्शिदा पर गोली चला दी।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

शनिवार को देश की राजधानी दिल्ली में एक ऐसा आपराधिक मामला सामने आया है, जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। कल शाम को भजनपुरा इलाके में ऐसी घटना घटी जिससे हर कोई दंग रहा गया। दरअसल भजनपुरा इलाके में एक रेप पीड़िता ने आरोपी की मां को गोली मार दी जिससे बाद महिला जख्मी हो गई जल्दी-जल्दी में महिला को हॉस्पिटल ले जाया गया।

आपको बता दें कि महिला का नाम खुर्शिदा है जिसकी उम्र 50 साल है। पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है। 2021 में लड़की ने खुर्शिदा के बेटे माजिद पर रेप का केस दर्ज कराया था। जिसके बाद लड़का जेल में बंद है। घायल महिला के पति का कहना है कि रेप के मामले को लेकर लड़की हमें ब्लैकमेल करती थी।

लड़की हमसे 7 लाख रुपए और घर देने की मांग करती थी। हमने उसकी डिमांग को पूरा नहीं किया, तभी उसने बदले की भावना से खुर्शिदा पर गोली चला दी। खुर्शिदा रोज की तरह अपनी स्टेशनरी की शॉप पर बैठी थी।

तभी लड़की आई और महिला पर हमला कर दिया। आपको बता दें कि घटना को अंजाम देने के बाद लड़की भागने लगी तभी आसपास के लोगों ने उसे पकड़ कर पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पुलिस ने लड़की को हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ कर रही है।

खबरें और भी हैं...

पंजाबः मान कैबिनेट में हो सकता है बड़ा फेरबदल, नए चेहरों को मौका मिलने की उम्मीद

calender
08 January 2023, 12:24 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो