Noida Police अब साइकिल पर करेगी गश्त

उत्तर प्रदेश का शो विंडो माने जाने वाले नोएडा की पुलिस जल्द ही कुछ बदली नजर आ सकती है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही नोएडा पुलिस साइकिल पर गश्त करती हुई शहर में नजर आएगी।

Vishal Rana
Vishal Rana

नोएडा। उत्तर प्रदेश का शो विंडो माने जाने वाले नोएडा की पुलिस जल्द ही कुछ बदली नजर आ सकती है। सूत्रों के अनुसार जल्द ही नोएडा पुलिस साइकिल पर गश्त करती हुई शहर में नजर आएगी। नोएडा पुलिस के दर्जनों कर्मचारी साइकिलों पर आम लोगों की तरह वेशभूषा में गश्त करेंगे। इसका मुख्य उद्देश्य पुलिस महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करना चाहती है। गौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों के भीतर महिलाओं के साथ आपराधिक घटनाओं में कुछ इजाफा हुआ है। ऐसे में पुलिस ने महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करने के लिए यह अनोखा तरीका निकाला है।

नोएडा पुलिस का सुरक्षा आपकी, संकल्प हमारा वैसे भी स्लोगन है। इस स्लोगन को सत्य करने के उद्देश्य से नोएडा पुलिस ने अब लोगों को सुरक्षा देने के लिए दिन-रात गश्त करने का फैसला किया है। नोएडा पुलिस ने यह फैसला एक बैठक के दौरान किया। नोएडा पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, शहर में इन आपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए साइकिल पर गश्त करना बेहद आवश्यक है। साइकिल पर गश्त करते समय पुलिस आम वेशभूषा पर नजर आएगी। जिससे शहर के प्रत्येक व्यक्ति को पुलिस सुरक्षा मुहैया करवा सके।

साइकिलिंग ग्रुप ने की थी एसीपी प्रथम से मांग

पिछले कुछ दिनों से लगातार गौतमबुद्ध नगर में साइकिलिंग कर रहे लोगों के साथ लगातार हमले हो रहे हैं। इन हमलों की रोकथाम के लिए एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा से साइकिलिंग ग्रुप ने मुलाकात भी की थी। इस मुलाकात के दौरान साइकिलिंग ग्रुप पर हो रहे हमलों की विस्तार के साथ जानकारी दी थी। इस दौरान साइकिलिंग ग्रुप ने पुलिस को कई सुझाव भी दिए थे। जिसमें मुख्य रूप से एक साइकिल स्क्वॉड बनाने का फैसला किया था।

स्क्वॉड में होंगे 50 पुलिस अधिकारी

एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा ने बताया कि बीते कुछ दिनों से साइकिलिंग कर रही महिलाओं पर लगातार हमलों की शिकायत मिल रही है। महिलाओं की शिकायतों को ध्यान में रखते हुए नोएडा के अलग-अलग साइकिलिंग ग्रुपों से बातचीत के बाद यह फैसला किया गया है। 50 पुलिस कर्मचारियों का एक साइकिल स्क्वॉड बनाया गया है। स्क्वॉड में कांस्टेबल से लेकर अधिकारी तक शामिल किए गए हैं। यह सभी सिविल ड्रेस में ग्रुपों के बीच रहेंगे।

व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगाःरजनीश वर्मा

एसीपी प्रथम रजनीश वर्मा ने बताया कि पुलिस द्वारा एक व्हाट्सएप ग्रुप भी बनाया जाएगा। जिसमें लाइव लोकेशन शेयर की जाएगी। सप्ताह के आखिर में एक रिव्यू बैठक भी की जाएगी। इस पूरी व्यवस्था के फायदे और सुधार को लेकर विचार भी किया जाएगा।

calender
16 September 2022, 06:44 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो