गरीबों का दर्द वही समझता है जिसने देखी है गरीबी: सांसद अरविंद शर्मा

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, राहुल द्वारा पहनी गई 41 हजार कीमत की ब्रांडेड टी शर्ट के सवाल पर रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि यह उनका निजी मामला है।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता: राजीव मेहता (हरियाणा)

राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान, राहुल द्वारा पहनी गई 41 हजार कीमत की ब्रांडेड टी शर्ट के सवाल पर रोहतक से भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने कहा कि यह उनका निजी मामला है।

लेकिन हकीकत तो यह है कि गरीबी का दर्द तो वही समझ सकता है जिसने कभी गरीबी देखी हो, यह बात दो चार सालों में समझ नहीं आने वाली। उन्होंने इस यात्रा को लेकर कांग्रेस पर व्यंग कसते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा महंगाई और बेरोजगारी का रोना रोती है।

लेकिन जब संसद में वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण परत-दर-परत इनके सवालों का उत्तर देती हैं, तो वहां सभी कांग्रेसी गायब मिलते हैं। सांसद अरविंद शर्मा शनिवार दोपहर बाद कोसली विधानसभा के गांव नांगलिया रणमोख में एक गौशाला का उद्धाटन करने के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे।

calender
10 September 2022, 05:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो