score Card

गुजरात: वडोदरा में रिनोवेशन के दौरान 2 मंजिला मकान गिराने से 3 लोगों की मौत

गुजरात के वडोदरा जिले से बड़ा हादसे की खबर सामने आ रही है। जहां एक 2 मंजिला मकान का रिनोवेशन यानी (नवीनीकरण की क्रिया) चल रहा था

गुजरात के वडोदरा जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है, जहां एक 2 मंजिला मकान का रिनोवेशन चल रहा था। इस बीच यह इमारत भरभरा कर गिर गयी। मकान के गिरने से 3 लोगों की मौत हो गयी।

बताया जा रहा है कि जिस वक्त ये हादसा हुआ, उस समय मकान के रिनोवेशन का काम चल रहा था। यह हादसा वडोदरा जिले के करजण नगर के एक गांव में हुआ है। मरने वाले तीनों शख्स पेशे से मजदूर थे।

मौके पर जमा हुई भीड़-

हादसे के तुरंत बाद ही मौके पर राहत बचाव कार्य शुरू किया गया। जिसका एक वीडियो भी सामने आ रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे राहत कर्मी राहत बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। वीडियो में ढहे हुए मकान को भी साफ़ देखा जा सकता है। इसके अलावा घटनास्थल पर काफी मलबा भी दिखाई दे रहा है। आप देख सकते है कि JCB से मलबा हटाया जा रहा है।

बता दें कि ऐसा ही एक हादसा सितंबर महीने में गुजरात के अहमदाबाद से सामने आया था। जहां निर्माणाधीन इमारत की लिफ्ट गिरने के कारण 7 लोगों की जान चली थी। इस बीच एक शख्स गंभीर जख्मी भी हो गया था। 

calender
03 January 2023, 06:05 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag