बिहार में कनकनी वाली सर्दी से लोग परेशान, धूप के बाद भी नहीं है राहत

मौसम विभाग ने मुताबिक इस ठंड में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। इस मौसम में लोग ज्यादा बीमार होते हैं। ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक की घटनाएं इसी मौसम में देखने को मिलती है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

Bihar Weather : बिहार की राजधानी में पटना में ठंड बढ़ती जा रही है। धूप निकलने के बाद भी बर्फीली हवाएं चल रही है। खिलखिलाती धूप के साथ हवा में कनकनाहट है। ठंड का प्रभाव सबसे ज्यादा बाजार के व्यापारियों पर पड़ रहा है। खुले में रेहड़ी-पटरी पर ठंड की मार झेलते हुए काम करना पड़ रहा है। लोगों का कहना है कि शॉल-स्वेटर पहनने का बावजूद सर्दी लग रही है।

स्कूल जा रहे बच्चों को बहुत परेशानी हो रही है। उनका कहना है कि जुराबे, स्कॉर्फ पहनने के बाद भी ठंड से दिक्कत हो रही है। मौसम विभाग ने बिहार में सेकेंड वेव के ठंड का अलर्ट जारी किया था। आपको बता दें कि सोमवार के सेकेंड कोल्ड वेवे का प्रभाव दिखने लगा। इनता ही नहीं बिहार के कई इलाकों में ठंड का सितम सातवें आसमान पर है।

यहां धूप तो निकल रही है, लेकिन हवा में कनकनी बनी हुई है। गया सहित बांका और भागलपुर में आलम ये है कि यहां न्यूनतम तापमान पूरी तरह नीचे चला गया है। मौसम विभाग ने मुताबिक इस ठंड में लोगों को अपनी सेहत का खास ख्याल रखने की आवश्यकता है। इस मौसम में लोग ज्यादा बीमार होते हैं।

ब्रेन हेमरेज और हार्ट अटैक की घटनाएं इसी मौसम में देखने को मिलती है। बिहार में आईएमडी ने पहले ही येलो अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार बुधवार को बिहार के दक्षिणी और मध्या भागों में शीतलहर की स्थिति बने रहने की संभावना है जो गुरुवार तक हो सकती है।

बिहार में आने वाले दो दिनों में तापमान में भारी गिरावट आ सकती है। न्यूनतम तापमान 4.5 से 6.4 डिग्री सेल्सियस के साथ 10 डिग्री सेल्सियस या उससे कम होने की संभावना है। आपको बता दें कि ऐसी स्थिति में शीतलहर की स्थिति घोषित की जाती है।

खबरें और भी हैं..

Delhi: पहली बार एक दिन में सामने नहीं आया कोविड का कोई नया मामला

calender
18 January 2023, 10:16 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो