Delhi Pilot arrested: दिल्ली पुलिस ने एक 31 वर्षीय निजी एयरलाइन पायलट को गिरफ्तार किया है, जिस पर आरोप है कि उसने छिपे जासूसी कैमरे का इस्तेमाल कर महिला की आपत्तिजनक वीडियो बनाई. पुलिस के मुताबिक, आरोपी मोहित प्रियदर्शी को साउथ वेस्ट दिल्ली के किशनगढ़ पुलिस स्टेशन की टीम ने गिरफ्तार किया.
पुलिस ने बताया कि मोहित प्रियदर्शी उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के सिविल लाइंस इलाके का निवासी है. उसके कब्जे से एक लाइटर के आकार का उपकरण बरामद किया गया, जिसमें छिपा जासूसी कैमरा लगा हुआ था. आरोपी ने अपने जुर्म को स्वीकार किया और बताया कि वो ऐसी वीडियो अपनी व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए बनाता था.
पुलिस के अनुसार, ये घटना शनी बाजार इलाके में हुई, जब आरोपी ने शिकायतकर्ता महिला को बिना उनकी अनुमति रिकॉर्ड करने की कोशिश की. दिल्ली पुलिस ने कहा कि 30 अगस्त की रात, शिकायतकर्ता महिला (एम.एस. के) ने देखा कि आरोपी बिना उनकी सहमति के उन्हें रिकॉर्ड करने की कोशिश कर रहा था.
इसके बाद किशनगढ़ पुलिस स्टेशन में धारा 77/78 BNS के तहत मामला दर्ज किया गया. सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद आरोपी की पहचान हुई और स्थानीय खुफिया जानकारी के आधार पर उसे ट्रैक कर गिरफ्तार किया गया.
पुलिस ने बताया कि आरोपी मोहित प्रियदर्शी अविवाहित है और एक निजी एयरलाइन में पायलट के रूप में कार्यरत है. जांच में उसने बताया कि मैं ऐसी वीडियो अपनी व्यक्तिगत संतुष्टि के लिए बना रहा था. पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया है.
जैसे ही पुलिस को इस मामले की शिकायत मिली, तुरंत कार्रवाई करते हुए किशनगढ़ थाना के एसएचओ/इंस्पेक्टर अजय कुमार यादव के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई. इस टीम में SI दिव्या यादव, HC योगेश, HC श्यामसुंदर, Ct. मोहन और Ct. विकास शामिल थे. पुलिस ने इलाके के सीसीटीवी कैमरों की मदद से जांच की और आरोपी की तस्वीर साझा की. स्थानीय खुफिया जानकारी और सतत पूछताछ के बाद आरोपी को पकड़ने में सफलता मिली.
First Updated : Friday, 05 September 2025