महाराष्ट्र में सियासी संकट, मुंबई में धारा 144 लागू

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच मुंबई में धारा 144 लागू की गई है। वहीं महाराष्ट्र पुलिस राज्य में अलर्ट पर है ताकि किसी तरह की हिंसक गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।

Janbhawana Times

महाराष्ट्र में राजनीतिक उठापटक के बीच मुंबई में धारा 144 लागू की गई है। वहीं महाराष्ट्र पुलिस राज्य में अलर्ट पर है।

बता दें कि महाराष्ट्र में सियासी संकट गहराया हुआ है। दरअसल, उद्धव ठाकरे की पार्टी के विधायक बगावत पर उतर आए है। ऐसे में महा विकास अघाड़ी सरकार पर संकट के बादल मंडरा रहे है। वहीं इस संकट के बीच लोगों ने हिसंक प्रदर्शन किए। साथ ही तोड़फोड़ और आगजनी की घटनाएं भी सामने आई। इसी के मद्देनजर पुलिस प्रशासन हाई अलर्ट मोड पर आ गई है।

गौरतलब है कि शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे के आवास के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वह इस समय असम के गुवाहाटी के रैडिसन ब्लू होटल में राज्य के अन्य बागी विधायकों के साथ ठहरे हुए हैं।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag