दो दिन के राजस्थान दौरे पर पहुंचीं राष्ट्रपति, संविधान पार्क का लोकार्पण कर किया शहीदों को नमन, सीएम गहलोत भी रहे मौजूद

भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के राजस्थान दौरे पर मंगलवार सुबह विशेष विमान से जयपुर पहुंचीं। वे राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राजस्थान आई हैं।

Saurabh Dwivedi

राजस्थान: भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दो दिन के राजस्थान दौरे पर मंगलवार सुबह विशेष विमान से जयपुर पहुंचीं। वे राष्ट्रपति बनने के बाद पहली बार राजस्थान आई हैं। एयरपोर्ट पर राज्यपाल कलराज मिश्र और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने उनका स्वागत किया।

एयरपोर्ट से राष्ट्रपति ने अमर जवान ज्योति पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद राजभवन में संविधान पार्क का लोकार्पण किया। उन्होंने राजभवन में मयूर स्तंभ, गांधी प्रतिमा, महाराणा प्रताप के घोड़े चेतक की प्रतिमा सहित सौंदर्यीकरण के कामों का अवलोकन भी किया। स्टेट हैंगर पर ही राष्ट्रपति को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया।

इस दौरान मुख्य सचिव उषा शर्मा और डीजीपी उमेश मिश्रा भी मौजूद रहे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag