वन कृषि को बढ़ावा देगी पंजाब सरकार, देश का पहला ई-टिंबर पोर्टल लॉन्च

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार कृषि और किसानों के विकास के लिए कार्य तो तेजी से कर ही रही है। अब प्रदेश सरकार ने एग्रो फॉरेस्ट्री यानी वन कृषि को भी बढ़ावा देने जा रही है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार कृषि और किसानों के विकास के लिए कार्य तो तेजी से कर ही रही है। अब प्रदेश सरकार ने एग्रो फॉरेस्ट्री यानी वन कृषि को भी बढ़ावा देने जा रही है। वन कृषि के जरिए किसानों की आमदनी में बढ़ोतरी करके उनको लाभ पहुंचाने के लिए पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने लुधियाना में भारत का पहला ई-टिंबर पोर्टल लॉन्च किया। पोर्टल के बारे में ज्यादा जानकारी देते हुए सीएम मान ने कहा कि देश में अपनी किस्म का ये पहला पोर्टल वन विभाग की ओर से विकसित किया गया है और ये लकड़ी की बिक्री और खरीद में पूरी पारदर्शिता को सुनिश्चित बनाएगा। जिससे किसानों को भरपूर फ़ायदा होगा। उन्होंने कहा कि पहले राज्य में लकड़ी की खऱीद-फऱोख़्त बड़े स्तर पर ग़ैर-संगठित मंडियों की तरफ से की जाती थी, जिसके कारण किसानों को इसका सही दाम नहीं मिल रहा था। भगवंत मान ने कहा कि इस कारण किसान वन कृषि से दूर हो रहे थे। 

मुख्यमंत्री भगवं मान ने कहा कि वन कृषि किसानों की किस्मत बदलने के लिए अहम कड़ी के तौर पर काम कर सकती है, इसलिए राज्य सरकार इसको प्रोत्साहित करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ रही है। पोर्टल की खासियत के बारे में बताते हुए मान ने कहा कि ये ऑनलाइन पोर्टल किसानों के लिए फायदेमंद साबित होगा, क्योंकि वो अपनी पसंद की किसी भी जगह पर ऑनलाइन लकड़ी बेच सकते हैं। भगवंत मान ने कहा कि ये पोर्टल किसानों की उपज के लाभ को भी सुनिश्चित बनाएगा, जिससे उनको वन कृषि की तरफ प्रोत्साहित किया जा सकेगा और वन कृषि का विकास हो पाएगा। सीएम मान  ने कहा कि लकड़ी की ऑनलाइन बिक्री और खरीद से किसानों के समय, पैसे और ऊर्जा की भी बचत होगी, जिससे उनको बहुत लाभ होगा।

उन्होंने कहा कि ये पोर्टल किसानों को मौजूदा कृषि संकट से निकाल कर उनको आर्थिक तौर पर लाभ पहुंचाया। ये पोर्टल उद्योगों और किसानों के बीच सीधे संचार और आपसी तालमेल में भी मदद करेगा, जिससे दोनों सैक्टरों को बड़े स्तर पर फ़ायदा पहुंचेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि ये ई-टिंबर पोर्टल किसानों के कल्याण को सुनिश्चित बनाने के लिए लकड़ी की बिक्री और खरीद में मुकम्मल पारदर्शिता को सुनिश्चित बनाने की तरफ एक और रचनात्मक कदम है। ये एक क्रांतिकारी कदम है जो कि किसानों की मुश्किलों को कम करके उनकी इनकम बढ़ाने में मदद करेगा। सीएम मान ने उम्मीद जताई कि ये पोर्टल राज्य के किसानों के लिए तरक्की और खुशहाली के नए रास्ते खोलेगा।

calender
13 February 2023, 09:34 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो