पंजाब सरकार ने जारी किए आदेश: इस तारीख के अंदर सभी साइनबोर्ड पंजाबी में होंगे

भगवंत मान सरकार पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हर सकारात्मक कदम उठाने के प्रयास में लगी हुई है।

Saurabh Dwivedi

आम आदमी पार्टी का कहना है कि जब से भगवंत मान की सरकार बनी है तब से पंजाबी भाषा को बढ़ावा देने के लिए हर सकारात्मक कदम उठाने के प्रयास में लगी हुई है। पंजाब सरकार ने बताया कि 21 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय भाषा दिवस के मौके पर राज्य भर में सभी साइनबोर्ड पंजाबी में हो जाएंगे। इस बात की जानकारी पंजाब के पंजाब के उच्च शिक्षा और भाषा मंत्री गुरमीत सिंह मीत हियर ने दी। 

उन्होंने बताया कि 21 फरवरी तक राज्य भर में सभी साइनबोर्ड पंजाबी में बनाए जाएंगे और ऐसा कदम नहीं उठाने वालों पर जुर्माना भी लगाया जाएगा। अपनी समृद्ध संस्कृति और मातृभाषा से अलग कोई नहीं रह सकता। उन्होंने पंजाबियों को राज्य भर में सभी निजी और सरकारी भवनों पर पंजाबी भाषा में साइनबोर्ड लगाने के लिए एक लहर शुरू करने के लिए आगे आने के लिए आमंत्रित किया।

कैबिनेट मंत्री ने अन्य राज्यों से तुलना करते हुए कहा कि लोग अपनी-अपनी मातृभाषा का सम्मान करते हैं और उनकी दुकानों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों में अपनी मातृभाषा में साइनबोर्ड होते हैं। ठीक ऐसा ही पहले नंबर पंजाबी भाषा में लिखा जाए और उसके बाद पूरे राज्य में साइनबोर्ड पर दूसरी भाषा का प्रयोग किया जायेगा।

इस बैठक के दौरान डॉ. अजय गुप्ता, डॉ. जसबीर सिंह, जीवनजोत कौर (3 विधायक), डिप्टी कमिश्नर हरप्रीत सिंह सूदन, कमिश्नर नगर निगम संदीप ऋषि, डी.सी.पी. पी.एस  भंडाल, एक्सियन पॉल्यूशन बोर्ड हरपाल सिंह, एस.डी.ओ. अमरपाल सिंह के अलावा अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag