स्वास्थ्य सेवा के बुनियादी ढांचे को बढ़ा रहा है पंजाब: सीएम मान

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान(Bhagwant Mann) राज्य में लोगों को बेहतर स्वास्थय सेवाएं प्रदान करने की गति में काम कर रहे है। उन्होंने अत्याधुनिक चिकित्सा उपचार और डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य भर में सरकारी स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने का ऐलान किया है।

Janbhawana Times

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान(Bhagwant Mann) राज्य में लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की दिशा में काम कर रहे है। उन्होंने अत्याधुनिक चिकित्सा उपचार और डायग्नोस्टिक सेवाएं प्रदान करने के लिए राज्य भर में सरकारी स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत करने का ऐलान किया है।

सीएम मान ने एक नवनिर्मित मदर एंड चाइल्ड केयर अस्पताल को जनता को समर्पित किया। इसके साथ ही उन्होंने कहा की पंजाब चुनावों के दौरान हमने लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा की गारंटी देने का वादा किया था और इस वादे को पूरा करने में उन्होंने कोई कसर नहीं छोड़ी है।

बता दें कि पंजाब के सरकारी अस्पतालों को आधुनिक सुविधाओं से अपग्रेड किया जा रहा है। इसके साथ ही नए अस्पताल खोलने पर भी जोर दिया जा रहा है। वहीं मुख्यमंत्री मान का कहना है कि पंजाब के लोगों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया कराना सरकार की मुख्य प्राथमिकता है।

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag