राजस्थान सरकार ने सदन में पढ़ा पिछले साल का बजट, गहलोत ने कहा सॉरी, विपक्ष का मचा हंगामा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रहे है। ये बजट इस साल होने वाले विधानसभा चुनान को ध्यान में ऱखते हुए बनाया गया है। राजस्थान सरकार सीएम अशोक गहलोत ने आज सरकार का अंतिम बजट पेश करना जैसे ही शुरू किया। विधानसभा में भाजपा ने हंगामा कर दिया।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत में तीसरे कार्यकाल का आखिरी बजट पेश कर रहे है। ये बजट इस साल होने वाले विधानसभा चुनान को ध्यान में ऱखते हुए बनाया गया है। राजस्थान सरकार सीएम अशोक गहलोत ने आज सरकार का अंतिम बजट पेश करना जैसे ही शुरू किया। विधानसभा में भाजपा ने हंगामा कर दिया। राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत, जिनके पास वित्त विभाग है, 'बजट ब्रीफकेस' के साथ राज्य विधानसभा पहुंचे।

विधानसभा में बजट 2023-24 पेश करते हुए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि कोविड से उत्पन्न विषम परिस्थितियों के बावजूद 80% से अधिक जन घोषणाओं तथा बजट घोषणा बिन्दुओं में से 85% से अधिक को हमने धरातल पर उतारने का प्रयास किया है। मनरेगा योजना में उपलब्ध 100 दिवस के रोज़गार को बढ़ाकर राज्य सरकार के खर्च पर 125 दिवस करने की घोषणा करता हूं। शहरों में भी रोज़गार सुनिश्चित करने के लिए इंदिरा गांधी शहरी रोज़गार गारंटी योजना लागू करने की घोषणा करता हूं। इसपर लगभग 800 करोड़ रुपए खर्च हों।

विधानसभा में जब सीएम गहलोत बजट पढ रहे थे। करीब उन्होंने 10 मिनट पुराना बजट पढ़ा। इस बीच विपक्षी दलों ने हंगामा करने लगे। फिर इसके बाद  महेश जोशी उनके पास आए है उनके कानों में कुछ कहा?

राजस्थान सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि आप (विपक्ष) केवल तभी इंगित कर सकते हैं जब बजट में मेरे हाथ में जो लिखा है और सदन के सदस्यों को दी गई उसकी प्रतियों में कोई अंतर है। अगर गलती से मेरे बजट की कॉपी में एक पन्ना जुड़ गया तो फिर बजट लीक होने की बात कैसे उठती है?

राजस्थान के राजेंद्र राठौर व भाजपा विधायक ने कहा कि आज सीएम गहलोत द्वारा पुराना बजट पेश करने से राजस्थान विधानसभा का अपमान।

बीजेपी नेता गुलाब चंद कटारिया ने कहा कि राजस्थान राज्य विधानसभा की कार्यवाही बाधित हो गई क्योंकि विपक्ष का आरोप है कि सीएम अशोक गहलोत ने आज पुराना बजट पेश किया। यह बजट पेश नहीं किया जा सकता। क्या ये लीक हुआ था?

कांग्रेस अध्यक्ष और राज्यसभा एलओपी मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि पीएम ने भाषण में खुद की तारीफ की। उन्होंने हमारे सवालों का जवाब नहीं दिया। उन्होंने बेरोजगारी, महंगाई, अडानी, रुपये के गिरते मूल्य और अन्य मुद्दों पर बात नहीं की। उन्होंने कहा कि केवल वे ही इस देश को बचा सकते हैं, यह अहंकार है।

calender
10 February 2023, 12:06 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो