Rajasthan: इन पांच शहरों में माइनस में पहुंचा पारा, ठंड बढ़ी तो ठिठुरे लोग

मौसम विभाग के अनुसार, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही बीती रात चूरू में न्यूनतम तापमान माइनस -2.5 डिग्री रहा। वहीं सीकर जिले का न्यूनतम तापमान माइनस - 2.0 दर्ज किया गया। अलवर और भीलवाड़ा जिले का न्यूनतम तापमान में 0 डिग्री दर्ज किया गया।

Shruti Singh
Shruti Singh

पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी का असर राजस्थान में देखने को मिल रहा है। यहां कड़ाके की सर्दी का दौर जारी है। प्रदेश के कई जिले इन दिनों भीषण शीतलहर और कोहरे की चपेट में है। लगातार बढ़ रही ठंड के चलते तापमान में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि पांच शहरों में तापमान माइनस डिग्री तक पहुंच गया है। हाड़ कंपा देने वाली सर्दी के कारण जनजीवन भी अस्त व्यस्त हुआ है। इस बीच मौसम विभाग का अनुमान है कि लोगों को फिलहाल ठंड से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है।

इन शहरों में लुढ़का पारा

मौसम विभाग के अनुसार, फतेहपुर में न्यूनतम तापमान माइनस 3.7 डिग्री दर्ज किया गया। साथ ही बीती रात चूरू में न्यूनतम तापमान माइनस -2.5 डिग्री रहा। वहीं सीकर जिले का न्यूनतम तापमान माइनस - 2.0 दर्ज किया गया। अलवर और भीलवाड़ा जिले का न्यूनतम तापमान में 0 डिग्री दर्ज किया गया।

IMD ने जारी किया अलर्ट

राजस्थान में तापमान गिरने के साथ ही ठंड में जबरदस्त इजाफा हो रहा है। ठंड का आलम तो ये है कि लोग सड़कों पर हाथ तापते दिख रहे है। वहीं मौसम विभाग ने अगले 48 घंटों तक येलो अलर्ट जारी किया है। यानि कि लोगों को अभी ठंड से राहत नहीं मिलेगी। प्रदेश में कड़ाके की ठंड ने लोगों की मुसीबते बढ़ा दी है। बर्फली हवाओं के चलते लोग घरों में कैद होने के लिए मजबूर हो गए है। यहां सर्दी ने कहर बरपाना शुरू कर दिया है।

देश के कई हिस्सों में भीषण सर्दी का दौर जारी है। कोहरे और शीतलहर की वजह से आम जनजवीवन काफी प्रभावित हुआ है। सुबह धुंध छाए रहने की वजह से उत्तर रेलवे की ट्रेनें लेट चल रही है। वहीं कई फ्लाइटें भी देरी से उड़ान भर रही है। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। इतना ही नहीं कोहरे के कारण सड़कों पर वाहन रेंगते हुए नजर आ रहे है। कोहरे की वजह से लोगों को सुबह ऑफिस जाने में भी देरी हो रही है। वहीं एक बार मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।

calender
16 January 2023, 04:02 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो