अवैध मदरसे में चल रही थी मजहबी गतिविधियां, चला योगी का बुलडोजर

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सरकारी जमीन पर बने एक अवैध मदरसे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि, काफी समय पहले सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने नमाज़ पढ़ना शुरू किया था।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले से सरकारी जमीन पर बने एक अवैध मदरसे का मामला सामने आया है। ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि, काफी समय पहले सरकारी जमीन पर कुछ लोगों ने नमाज़ पढ़ना शुरू किया था। जिसके बाद उन्होंने वहाँ मस्जिद और मदरसा बना लिया। जब प्रशासन को इसकी जानकारी मिली तो DM अवैध निर्माण को ध्वस्त करवाया। जानकारी के मुताबिक यह मदरसा हसनपुर तहसील के जेबड़ा गाँव में बनाया गया था।

जानवरों को पालने के नाम पर इस जमीन को लिया गया था। जिसके बाद उन्होंने उस स्थान पर जानवरों का चारा रखने के लिए गाँव वालों को लिखित में आश्वासन दिया। जिसके बाद वहां मजहबी गतिविधियाँ होते देख ग्रामीणों ने इसका विरोध शुरु कर दिया।

इस पूरे मामले पक अमरोहा के DM बी के त्रिपाठी ने बताया कि, जगह को कब्ज़ा करने वालों को चिन्हित करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन सभी पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इतना ही नही खुद अमरोहा के डीएम ने इस कार्रवाई की जानकारी अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की है।

calender
17 July 2022, 01:47 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो