उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में शनिवार देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया. बेवर थाना क्षेत्र के जीटी रोड हाईवे पर एक बेकाबू स्विफ्ट कार डिवाइडर पार करते हुए सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. इस भीषण टक्कर में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई है.
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड़ गए और वो दो हिस्सों में बंट गई. मृतक परिवार आगरा में एक बर्थडे पार्टी से छिबरामऊ लौट रहा था, तभी ये भयानक हादसा हो गया. हादसे के बाद जीटी रोड पर लंबा जाम लग गया और अफरा-तफरी मच गई.
घटना मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में जीटी रोड पर हुई. बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार में दौड़ रही एक स्विफ्ट कार अचानक डिवाइडर पार कर सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखच्चे उड़ गए. पुलिस के मुताबिक हादसा पूरी तरह से कार चालक के नियंत्रण खो देने के कारण हुआ.
जानकारी के अनुसार, हादसे का शिकार हुआ परिवार आगरा में एक जन्मदिन पार्टी में शामिल होकर छिबरामऊ लौट रहा था. कार में कुल 6 लोग सवार थे, जिनमें से 5 की मौत हो गई और एक बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. सभी मृतक एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं.
हादसे के तुरंत बाद, घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई. हाईवे पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और ट्रैफिक पूरी तरह से थम गया. लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और हालात को नियंत्रण में लिया. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया और घायल बच्ची को अस्पताल पहुंचाया गया.
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए ट्रक से टकरा गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि एक बच्ची घायल है. मृतकों की पहचान कर ली गई है और उनके शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे जा चुके हैं. हादसे की जांच जारी है.
First Updated : Friday, 01 August 2025