सहारनपुर: बाइक सवार बदमाशों ने दिन दहाड़े छात्रों को मारी गोली, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश के देवबंद में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। यहां कोतवाली क्षेत्र में भायला- कुरड़ी मार्ग पर तीन बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मारकर फरार हो गए है। घटना से क्षेत्र में आफरा- ताफरी मच गई।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

सहारनपुर। उत्तर प्रदेश के देवबंद में दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने बड़ी घटनाओं को अंजाम दिया। यहां कोतवाली क्षेत्र में भायला- कुरड़ी मार्ग पर तीन बदमाशों ने दो छात्रों को गोली मारकर फरार हो गए है। घटना से क्षेत्र में आफरा- ताफरी मच गई। सुचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली और घायल छात्रों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं बदमाशों की तलाश की गई लेकिन उसका कोई सबूत नहीं लग सका।

मिली जानकारी के अनुसार निवासी और भायला इंटर कॉलेज के छात्र सिध्दार्थ पुत्र प्रमोद और विनय पुत्र राकेश शनिवार दोपहर कुरडी मार्ग पर जा रहे थे। तभी बाइक सवार तीन आदमियों ने सामने से आकर उन पर फायरिंग कर दी। हमले मे गोली लगने से दोनों छात्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हास्पिटल में भर्ती कराया है। पुलिस जांच के लिए जुटी है।

सीओ रामकरण ने बताया कि सिध्दार्थ के पैर में और विनय के पेट में गोली लगी है। देवबंद से प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को हायर सेंटर रेफर किया गया है। बताया जा रहा है कि दोनो छात्र पैदल जा रहे थे। जबकि हमलावर बाइक पर सवार थे। जिन्होने नकाब लगा रखा था। पुलिस हमलावरों के जांच के लिए तालाश कर रही है।

calender
17 December 2022, 03:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो