Punjab: मोहाली में बड़ा हादसा, निर्माणाधीन इमारत की छत गिरी, कई मजदूर दबे

पंजाब: मोहाली ज़िले के खरड़ के सेक्टर 126 में एक इमारत की छत गिरने से कई लोगों के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है।

Saurabh Dwivedi
Saurabh Dwivedi

मोहाली में बड़ा हादसा: पंजाब के मोहाली जिले में निर्माणधीन इमारत की छत गिरने से हड़कंप मच गया। हादसा मोहाली जिले के खरड़ के सेक्टर-126 में हुआ है। 3 मजदूर दब गए थे, जिसमें एक खुद ही बाहर आ गया, जबकि दो को रेस्क्यू कर लिया गया है। एक को गंभीर चोट आई है। इससे पहले घटना के तुरंत बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया।

वहीं इस घटना पर डीएसपी रूपिंदर सोनी ने बताया कि दुर्घटनास्थल से 2 लोगों को बचाया गया है। दुर्घटनास्थल पर काम कर रहे सभी 11 लोगों की शिनाख्त कर ली गई है। अभी स्थिति नियंत्रण में है। आगे की जांच जारी है। 

बता दें की मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यहां शॉपिग कॉम्प्लेक्स का निर्माण किया जा रहा है। घटना के समय कई लोगों के अंदर फंसे होने की आशंका जताई गई थी। ऐसे में मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीमें भी पहुंच गई थीं।

इस बीच बाहर निकाले गए एक मजदूर को प्रशासन की टीम एंबुलेंस से मोहाली के फेज-छह स्थित सिविल अस्पताल लेकर पहुंची। जानकारी के मुताबिक ये हादसा तब हुआ, जब बिल्डिंग की छत की ढलाई चल रही थी। इस दौरान काफी संख्या में मजदूर काम पर लगे हुए थे। छत के ढह जाने की वजह से बहुत सारे मजदूर मलबे के नीचे आ गए। हादसे के बाद हर तरफ चीख-पुकार मच गई. हादसा शनिवार शाम 5 बजे के करीब हुआ है।

calender
31 December 2022, 07:29 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो