शिवसेना (यूबीटी) नेता राजुल पटेल एकनाथ शिंदे खेमे में शामिल

शिवसेना (यूबीटी) की वरिष्ठ महिला नेता राजुल पटेल सोमवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं. उन्होंने दावा किया कि लंबे समय से जुड़े रहने के बावजूद उद्धव ठाकरे की पार्टी में उन्हें नजरअंदाज किया गया. 

Suraj Mishra
Edited By: Suraj Mishra

शिवसेना (यूबीटी) की वरिष्ठ महिला नेता राजुल पटेल सोमवार को उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना में शामिल हो गईं. उन्होंने दावा किया कि लंबे समय से जुड़े रहने के बावजूद उद्धव ठाकरे की पार्टी में उन्हें नजरअंदाज किया गया. 

आगामी मुंबई नगर निगम चुनाव

शिवसेना (यूबीटी) की उपनेता पटेल के दलबदल को आगामी मुंबई नगर निगम चुनाव से पहले उद्धव ठाकरे के खेमे के लिए एक झटके के रूप में देखा जा रहा है. पटेल ने कहा, कई वर्षों तक पार्टी (शिवसेना-यूबीटी) की सेवा करने के बावजूद मुझे नजरअंदाज किया गया. एकनाथ शिंदे ने हमेशा आम आदमी के लिए काम किया और मैं मुख्यमंत्री के रूप में उनके काम से प्रभावित थी. इसलिए मैंने उनकी पार्टी में शामिल होने का फैसला किया.

पटेल ने वर्सोवा चुनाव लड़ने में रुचि

पटेल ने वर्सोवा निर्वाचन क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने में रुचि व्यक्त की थी, लेकिन कथित तौर पर उन्हें दरकिनार कर दिया गया और शिवसेना (यूबीटी) ने हारून खान को मैदान में उतारा, जिन्होंने अंततः सीट से जीत हासिल की. तीन बार पार्षद रहीं पटेल बृहन्मुंबई महानगरपालिका की समितियों में विभिन्न पदों पर रह चुकी हैं.

यह खबर सिंडीकेट भाषा से उठाई गई है. इसे जनभावना टाइम्स ने संपादित नहीं किया है.

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag