महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए सिसोदिया ने हिमाचल में की चौथी गारंटी की घोषणा

गुजरात के साथ-साथ आम आदमी पार्टी हिमाचल में भी जनता को लुभाने के लिए कोशिश कर रही है। हिमाचल के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व शहीदों के परिवारों को एक एक करोड़ की सम्मान राशि की गारंटी दी है। बुधवार को आप की ओर से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चौथी गारंटी की घोषणा की।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

गुजरात के साथ-साथ आम आदमी पार्टी हिमाचल में भी जनता को लुभाने के लिए कोशिश कर रही है। हिमाचल के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य व शहीदों के परिवारों को एक एक करोड़ की सम्मान राशि की गारंटी दी है। बुधवार को आप की ओर से दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने हिमाचल प्रदेश की महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए चौथी गारंटी की घोषणा की।

मनीष सिसोदिया ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनने के बाद 18 साल से अधिक उम्र की प्रत्येक महिला को एक हजार रुपये हर महीना दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसी बहुत सारी बेटियों है, जो कॉलेज की पढ़ाई कर रही है। पढ़ाई के साथ-साथ कोई कोर्स करना चाहती है, किताबें खरीदना चाहती हैं। घर की आर्थिक तंगी की वजह से वो पैसे नहीं मांग पाती। इन बेटियों के हाथ में पैसा आएगा तो वह अच्छे से पढ़ाई कर पाएंगी।

उन्होंने कहा कि ऐसी बहुत सारी महिलाएं हैं, जो महंगाई की वजह से अपना घर नहीं चला पा रही हैं। पति की सैलरी बढ़ती नहीं है, लेकिन खर्चे बढ़ते जा रहे हैं। उनके हाथ में हजार रुपये आएगा तो उस पैसे से वो अपने परिवार को गुजारा कर पाएगी।

सिसोदिया ने कहा कि बुजुर्ग माताओं के हाथ में जब पैसे आयेंगे तो उन्हें अपनी जरूरतों के लिए दूसरों की ओर देखना नहीं पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह हिमाचल की महिलाओं के लिए सुकून की गारंटी है, लेकिन इस पर दूसरी पार्टिया सवाल उठाती है कि पैसा कहां से आएगा। सिसोदिया ने कहा कि आज जनता आज हर छोटी बड़ी चीज पर टैक्स देती है। उनके टैक्स के इस पैसों को खर्च करने के दो मॉडल है।

पहला, अरविंद केजरीवाल का मॉडल है, जिसमें जनता के टैक्स के पैसों को जनता पर ही खर्च किया जाता है। अच्छे स्कूल बनाए जाते है, अस्पताल बनाए जाते है, महिलाओं को बस में फ्री सफ़र दिया जाता है। उन्हें 1-1 हजार रूपये की सम्मान राशि दी जाती है। फ्री बिजली दी जाती है। वही दूसरा मॉडल मोदी जी का है, इस मॉडल में दूध-दही जैसी चीजों पर भी जीएसटी लगाया जाता है, लोगों से टैक्स वसूला जाता है और उन पैसों का इस्तेमाल मोदी जी के दोस्तों के लाखों-करोडो के कर्ज माफ़ करने में किया जाता है।

इस दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि सरकार हर छोटी-बड़ी चीजों पर टैक्स लगा रही है, लेकिन आम जनता को सुविधाएँ देने के लिए उसके पास पैसे नहीं है। उन्होंने कहा कि हमने पंजाब में भ्रष्टाचार को खत्म कर जनता के टैक्स के पैसों को जनता पर ही खर्च किया है।

calender
31 August 2022, 07:05 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो