score Card

रांची में तनाव, इंटरनेट सेवा पर अस्थायी प्रतिबंध

राजधानी रांची के कई क्षेत्रों में धारा 114 लागू है। तनाव के मद्देनजर इंटरनेट सेवा पर लगाई गई अस्थायी रोक जारी है। शनिवार सुबह सिर्फ दवा और दूध की दुकानें खुली हैं। नुपुर शर्मा के बयान पर आक्रोशित

राजधानी रांची के कई क्षेत्रों में धारा 114 लागू है। तनाव के मद्देनजर इंटरनेट सेवा पर लगाई गई अस्थायी रोक जारी है। शनिवार सुबह सिर्फ दवा और दूध की दुकानें खुली हैं। नुपुर शर्मा के बयान पर आक्रोशित मुस्लिम समाज के लोगों ने शुक्रवार को राजधानी के मेन रोड में हिंसक प्रदर्शन किया। इसके बाद भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। इस दौरान भीड़ ने पथराव किया। पथराव में पुलिस के कई जवानों को चोट लगी।

उसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस ने हवाई फायरिंग की। घटना के बाद डेली मार्केट थाना सहित कई अन्य क्षेत्रों में धारा 144 लगा दी गई है। इंटरनेट सेवा शुक्रवार शाम 7 बजे से अबतक बंद है। तनाव पूर्ण स्थिति को देखते हुए गृह विभाग के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का ने राजधानी रांची में सभी तरह की इंटरनेट सेवा पर अस्थायी रोक लगा दी है। यह रोक शुक्रवार शाम 7:00 बजे से शनिवार सुबह 6 तक लगाई गई, लेकिन अब तक इंटरनेट सेवा बहाल नहीं हुई है।

हर ट्रैफिक पोस्ट पर धारा 144 लगी होने की मुनादी हो रही है। लगातार पुलिस गश्त कर रही है। लोगों को खाने-पीने का समान लेने में कठिनाई हो रही है। रांची के एसएसपी एसके झा मेडिका में भर्ती है। उनके सिर, छाती और पैर में चोट लगी है। रांची के सभी दुकानें बंद है। श्री महाबीर मंडल ने आज बंद का आह्वान किया है। इसके अध्यक्ष अशोक पुरोहित हैं। उपद्रव के दौरान पुलिस फायरिंग में घायल मो. साहिल और तोशीर उर्फ कैफी की मौत हो गई है।

calender
11 June 2022, 10:54 AM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag