सुल्तानपुर: घर के पीछे की खिड़की काटकर घुसे थे अंदर चोर, 17 लाख का जेवर लेकर हुए फरार

उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पुलिस भले ही कानून व्यवस्था जो चुस्त दुरुस्त करने के लाख दावे करे, लेकिन हकीकत में ये दावे पूरी तरह खोखले है। आम जन की बात छोड़िये यहां खास भी सुरक्षित नही है। हाल ये है कि सुल्तानपुर पुलिस चोरों पर लगाम लगा पाने में नाकाम है। पुलिस एक गुडवर्क कर अपनी पीठ थपथपाती है तो चोर कई

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

सुल्तानपुर। उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में पुलिस भले ही कानून व्यवस्था जो चुस्त दुरुस्त करने के लाख दावे करे, लेकिन हकीकत में ये दावे पूरी तरह खोखले है। आम जन की बात छोड़िये यहां खास भी सुरक्षित नही है। हाल ये है कि सुल्तानपुर पुलिस चोरों पर लगाम लगा पाने में नाकाम है। पुलिस एक गुडवर्क कर अपनी पीठ थपथपाती है तो चोर कई अन्य घटनाओ को अंजाम देकर उन्हें चुनौती देते फिर रहे हैं। 

ऐसा ही एक मामला बीती रात देखने को मिला। जगह एक अखबार के पत्रकार के घर चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दे डाला। नगदी जेवरात की बात छोड़िये चोरों ने कीमती सामान सहित घर के बर्तन भी नही छोड़े। बहरहाल हर बार की तरह सूचना पर पुलिस पहुंची और जल्द ही खुलासे का दावा कर रही है।

दरअसल ये मामला है जयसिंहपुर कोतवाली के सेवतरी गांव का। इसी गांव के रहने वाले भूपेन्द्र सिंह एक एक अखबार में संवाददाता हैं। बीती रात इनके घर मे इनके पिता देवेंद्र सिंह घर मे अकेले थे। रात 11 बजे देवेंद्र सो गए और सुबह पड़ोस की महिला ने इन्हें जानकारी दी कि घर के पीछे की खिड़की टूटी हुई है और बक्से खुले हैं। आनन फानन देवेंद्र जब बाहर निकले तो इन्हें घर मे चोरी की जानकारी लगीं।

चोर घर के पीछे लगी लोहे की ग्रिल काट कर अंदर दाखिल हुए और दोनों बहुओं का करीब 17 लाख का जेवर ले उड़े, इसके साथ ही घर मे रखी 50 हज़ार की नगदी और कीमती। सामान सहित घर के बर्तन पर भी चोरों ने हाथ साफ कर दिया। पीड़ित देवेंद्र सिंह ने बताया कि बहरहाल चोरी की जानकारी जंगल मे आग की तरह फैल गई। सूचना पर हरकत में आई पुलिस मामले की पड़ताल में लग गई है और मुकदमा दर्ज कर जल्द ही खुलासे के दावे कर रही है।

Topics

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag