मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे 40 श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटी, 3 की मौत, 10 से ज्यादा घायल

रीवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

मध्यप्रदेश। रीवा में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। हादसे में 3 श्रद्धालुओं की मौत हो गई। 10 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। बताया जा रहा है कि ट्रॉली में 40 लोग सवार थे। सभी नईगढ़ी क्षेत्र के अष्टभुजा माता मंदिर के पास देवलहा नदी में मूर्ति विसर्जन कर लौट रहे थे।

घटना बुधवार रात 1.30 बजे सुमेदा गांव के पास हुई। प्रत्यक्षदर्शी का कहना है कि हादसा सड़क पर गड्‌ढे की वजह से हुआ होगा। ट्रैक्टर ड्राइवर के नशे में होने की बात सामने आ रही है। नईगढ़ी और मऊगंज से 12 एम्बुलेंस (108 ) मौके पर भेजी गईं।

घायलों को मऊगंज सिविल अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टरों ने 3 लोगों को मृत घोषित कर दिया। कलेक्टर मनोज पुष्प ने मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए देने की घोषणा की है। मऊगंज SDOP नवीन दुबे ने बताया कि कुछ घायलों को मऊगंज अस्पताल और गंभीर घायलों को रीवा SGMH (संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल) रेफर कर दिया गया है। SP नवनीत भसीन ने बताया कि रात 2.30 बजे पुलिस के पास एक्सीडेंट की सूचना आई थी। घायलों के इलाज के लिए रात में ही डॉक्टरों की टीम को बुलवा लिया गया था।

इनकी गई जान -

राजेश कुशवाहा, निवासी चद्रमौली गांव

अश्विनी पटेल, निवासी चद्रमौली गांव

रामू जगर, निवासी चद्रमौली गांव

हादसे की वजह हो सकता है गड्‌ढा -

स्थानीय संतोष तिवारी ने बताया कि दुर्घटनाग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली के पीछे उनकी ट्रैक्टर-ट्रॉली थी। जिस जगह हादसा हुआ, वहां रोड में गड्‌ढा है। शायद इसी वजह से आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। तुरंत 108 एम्बुलेंस को सूचना दी, ​लेकिन लालगंज के पास एम्बुलेंस ​​​​​काफी देर तक जाम में फंसी रही। ऐसे में दूसरे क्षेत्र की एम्बुलेंस की मांग की गई। तब काफी देर बाद एम्बुलेंस ​​​​​​पहुंची थी।

calender
06 October 2022, 12:33 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो