उज्जैन: 36 मिनट दिखाई देगा आंशिक चंद्रग्रहण, ग्रहण काल के दौरान भक्त कर सकेंगे बाबा महाकाल के दर्शन

मंगलवार को खगोलीय घटनाक्रम के चलते पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। हालांकि उज्जैन में यह आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में केवल 36 मिनट ही दिखाई देगा

Janbhawana Times
Janbhawana Times

संबाददाता- मयंक (उज्जैन, मध्य प्रदेश)

मध्य प्रदेश। मंगलवार को खगोलीय घटनाक्रम के चलते पूर्ण चंद्रग्रहण होगा। हालांकि उज्जैन में यह आंशिक चंद्रग्रहण के रूप में केवल 36 मिनट ही दिखाई देगा। जीवाजी वेधशाला के अधीक्षक डॉ. राजेंद्र प्रकाश गुप्त ने बताया 8 नवंबर को पूर्ण चंद्रग्रहण होगा।

ग्रहण का प्रारंभ दोपहर 2:38:05 बजे, मध्य की स्थिति 4:29:10 बजे और मोक्ष शाम 6:19:02 बजे होगा। मध्य की स्थिति में चंद्रमा का 100 प्रतिशत भाग पृथ्वी के छाया क्षेत्र में हो जाएगा। भारत में कोलकाता, कोहिमा, पटना, पुरी, रांची, इम्फाल में चंद्रोदय पूर्णता समय शाम 5:12 बजे से पूर्व होने के कारण यहां पूर्ण चंद्रग्रहण देख सकेंगे।

उज्जैन में चंद्रोदय शाम 5:43 बजे होने के कारण शाम 6:19 बजे तक केवल 36 मिनट ही आंशिक चंद्रग्रहण दिखाई देगा। चंद्रग्रहण को हम कोरी आंखों या टेलीस्कोप/बाइनोक्युलर से देख सकते हैं। वहीं उज्जैन के विश्व प्रसिद्द महाकाल मंदिर में चंद्रग्रहण का कोई असर नहीं होगा।

ग्रहण काल के दौरान कुछ नियम कायदे अपनाए जाएंगे। महाकाल मंदिर के पुजारी महेश गुरु ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रहण काल के दौरान महाकाल के शिवलिंग को स्पर्श करने पर प्रतिबन्ध रहेगा। मंदिर के पट बंद नहीं होंगे, श्रद्धालु बाबा महाकाल के दर्शन कर सकेंगे। इस दौरान पुजारी और भक्त महाकाल मंदिर में ध्यान व जप करेंगे। ग्रहण काल समाप्ति पर मंदिर को जल से धोया जाएगा।

calender
08 November 2022, 04:46 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो