उमेश पाल हत्याकांड: अतीक के घर के पास मिली शूटर्स की कार, जानिए किसकी है कार?

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में हुए उमेश पाल हत्याकांड में शूटरों को कार मुहैया कराने वाले रूखसार अहमद को पुलिस ने पकड़ लिया है। यह कार अतीक अहमद के घर से 200 मीटर दूर खड़ी मिली थी।

Sagar Dwivedi
Sagar Dwivedi

उमेश पाल हत्याकांड में उपयोग की गई कार किसकी थी। बताया जा रहा है कि पुलिस ने क्रेटा कार के मालिक रुखसार नाम के व्यक्ति को पकड़ लिया है। रुखसार अहमद उत्तर प्रदेश के बहराइच में छिपा था। क्रेटा कार के दस्तावेजों में रुखसार का नाम दर्ज था। जिसको लेकर पुलिस की यह कार्रवाई की है। यह अतीक अहमद के घर के पास मिली थी।

आपको बता दें कि इस हत्याकांड में शनिवार को एक खुलासा हुआ है। जिसमें अतीक के बेटे असद को कार मुहैया कराने वाले अरोपी ट्रेवल संचालक को पुलिस ने बहराइच से पकड़ लिया। इसके बाद पता चला कि कार की मालिक महिला नहीं बल्कि पुरुष है। उसका नाम रुखसार उर्फ पिंटू है। अभी तक यह कार एक महिला के नाम पर बताई जा रही थी। 

24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या के लिए शूटर क्रेटा कार से धूमनगंज पहुंचे थे। कार में अतीक का बेटा असद बैठा था। हत्याकांड को अंजाम देने के बाद शूटर पुन: कार से भाग निकले। वारदात के बाद पुलिस को यह क्रेटा कार लावारिस हालत में अतीत के घर के पास मिली थी।

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि रुखसार उर्फ पिंटू ट्रेवल संचालित करता है। पकड़े जाने पर उसने पुलिस को बयान दिया कि कार की बुकिंग कराकर ली गई थी। उसे उस वारदात की जानकारी नहीं थी। अब पुलिस नफीस और रूखसार को लेकर छानबीन कर रही है। बैंक खाते खंगांले जा रहे है। पुलिस को यह पता लगा रही है कि अगर उसकी संलिप्तता नहीं थी तो वह परिवार के साथ शहर छोड़कर क्यों भागा था। प्रयागराज से भागने में किसने उसकी सहायता की बताते दें कि वह करेली से ही ट्रेवल संचालित कर रहा था।

calender
19 March 2023, 11:28 AM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो