score Card

UP: मेरठ में बॉयलर फटने से कोल्ड स्टोरेज का लिंटर गिरा, कई मजदूर मलबे में दबे

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार यानी आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। एक कोल्ड स्टोरेज की दीवार गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। जिसमें कई लोगों को बाहर निकाला गया है। अभी तक कई लोगों को मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस और सरकार की टीमें बचाव के लिए राहत के कार्य में जुटी है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

उत्तर प्रदेश के मेरठ में शुक्रवार यानी आज दोपहर बड़ा हादसा हो गया है। एक कोल्ड स्टोरेज की लिंटर गिरने से सात लोगों की मौत हो गई। जिसमें कई लोगों को बाहर निकाला गया है। अभी तक कई लोगों को मलबे में दबे होने की आशंका है। पुलिस और सरकार की टीमें बचाव के लिए राहत के कार्य में जुटी है। 

आपको बता दें कि लिंटर गिरने से 7 लोगों की मौत होने की खबर सामने आई है। NDRF की टीम को भी बुलाया गया है। अनुमान लगाया जा रहा है कि 30 से अधिक लोग मलबे दबे हो सकते है। अभी तक 10 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। यह मामला मेरठ के दौराला क्षेत्र का है।

इस हादसे को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान में लिया है। मरे गए लोगों के प्रति सीएम योगी ने जताया दुख और बचाव कार्य का निर्देश दिया है। साथ ही सभी प्रकार की लापरवाही से सावधान किया है।कोल्ड स्टोरेज का गिरा लिंटर

मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में पूर्व विधायक चंद्र वीर के कोल्ड स्टोरेज जनशक्ति कोल्ड स्टोर प्रा.लि में बॉयलर फटने से बड़ा हादसा हो गया है। मिली जानकारी के अनुसार आपको बता दें कि कोल्ड स्टोर में रखा बॉयलर अचानक ब्लास्ट होने से कोल्डस्टोर का लेंटर गिर पड़ा। वहीं कोल्ड स्टोप में अमोनिया का रिसाव हुआ। लेंटर गिरने से कई मजदूर नीचे दब गए है। रेस्कयू अभियान जारी है।

मेरठ के डीएम दीपक मीणा ने बताया कि अब तक 12 मजदूरों को रेस्क्यू किया गया है. 6 घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक अंदर 25 मजदूर थे. हम इसकी पुष्टि कर रहे हैं। बचाव प्रक्रिया जारी।

calender
24 February 2023, 06:25 PM IST

जरूरी खबरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag