सोनिया गांधी को लेकर यूपी सरकार के मंत्री का विवादित बयान कहा 'देश के नाम पर धब्बा'

राजनीति में अक्सर नेता एक दूसरे पर कटाक्ष करने से पीछे नहीं हटते है कई नेता तो दूसरों पर हमला करने के चक्कर में ये सब भूल जाते है कि वे आखिर बोल क्या रहे है। कई नेता विफक्षी पार्टी के नेताओं पर विवादित बयान देने से भी पीछे नहीं हटते है ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

Vishal Rana
Vishal Rana

राजनीति में अक्सर नेता एक दूसरे पर कटाक्ष करने से पीछे नहीं हटते है कई नेता तो दूसरों पर हमला करने के चक्कर में ये सब भूल जाते है कि वे आखिर बोल क्या रहे है। कई नेता विपक्षी पार्टी के नेताओं पर विवादित बयान देने से भी पीछे नहीं हटते है ऐसा ही एक मामला उत्तर प्रदेश से सामने आया है। उत्तर प्रदेश सरकार में उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने हाल ही में कांग्रेस पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी को लेकर एक विवादित बयान दिया है।

मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, "सोनिया गांधी इटालियन हैं। इस देश के नाम पर धब्बा हैं और हमारा कर्तव्य है कि हम हर अंतिम अंग्रेज को इस देश से बाहर करेंगे। जब कांग्रेस की सरकार बनी तब यह बाहरी महिला इस देश के प्रधानमंत्री बनना चाहती थीं तो उस समय के नेतृत्व और राष्ट्रपति को धन्यवाद देना चाहूंगा, जिन्होंने यह कहा किसी बाहरी को इस देश का प्रधानमंत्री नहीं बनने देंगे।"

उनका कहना है कि सोनिया गांधी को रायबरेली की जनता ने नकार दिया है सोनिया गांधी जीतने के बाद से एक भी बार रायबरेली के लोगों से मिलने नहीं है अगर वे बाहरी है। वहीं दिनेश प्रताप सिंह ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी हमला किया है।

हरियाणा में भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी के द्वारा पुजारियों को लेकर दिए गए बयान पर मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कहा कि, "इन बाहरी लोगों को नहीं पता है कि इस देश को पुजारियों ने ही बनाया है। इन लोगों को यहां के संस्कार तक मालूम नहीं है।"

ये खबर भी पढ़ें................

calender
10 January 2023, 02:14 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो