यूपी : मेरठ में सिलेंडर फटने से महिला की मौत, 7 घायल

उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिसाड़ी गेट इलाके में सोमवार देर रात रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान धराशायी हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य सात गंभीर रूप से घायल हो गए।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

उत्तर प्रदेश के मेरठ में लिसाड़ी गेट इलाके में सोमवार देर रात रसोई गैस सिलेंडर फटने से मकान धराशायी हो गया। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई, जबकि अन्य सात गंभीर रूप से घायल हो गए।

मलबे के नीचे फंसे लोगों की संख्या के बारे में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, स्थानीय लोगों ने दावा किया कि कम से कम 10 लोग मलबे के अंदर दबे हुए हैं। मेरठ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सिंह सजवान कहा, बचाव अभियान जोरों पर है। हमने मलबे से आठ लोगों को निकाला है, जिनमें से एक महिला की मौत हो गई है, जबकि बाकी लोगों को अस्पताल ले जाया गया है।

सजवान ने बताया, हमें रसोई गैस सिलेंडर विस्फोट की सूचना मिली थी, लेकिन यहां पहुंचने के बाद स्थानीय लोगों ने हमें वहां होने वाली गतिविधियों के बारे में अधिक जानकारी दी। हमारी फोरेंसिक टीम भी यहां है। हम मामले पर काम कर रहे हैं और बाद में सभी विवरणों का खुलासा करेंगे। घटना का जायजा लेने के लिए जिलाधिकारी भी मौके पर पहुंचे।

calender
28 June 2022, 06:18 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो