वृंदावन पहुंचे विराट कोहली और अनुष्का, बांके बिहारी मंदिर और नीम करोरी आश्रम में की पूजा

भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अचानक वृंदावन के भगवान बांके बिहारी के मंदिर पहुंचे, इसके अलावा उन्होंने वृंदावन स्थित संत नीब करोरी आश्रम में भी मत्था टेका। उनके इस दौरे की प्रशासन के अलावा किसी को भनक नहीं थी।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

भारतीय क्रिकेट के स्टार खिलाड़ी विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ अचानक वृंदावन के भगवान बांके बिहारी के मंदिर पहुंचे, इसके अलावा उन्होंने वृंदावन स्थित संत नीब करोरी आश्रम में भी मत्था टेका। उनके इस दौरे की प्रशासन के अलावा किसी को भनक नहीं थी।

अचानक कुछ लोगों को पता लगा कि मंदिर में विराट कोहली आए हैं तो बड़ी संख्या में लोग मंदिरों के बाहर उनका इंतजार करने लगे।जब विराट और अनुष्का मंदिर से बाहर निकले तो उन्होंने कुछ लोगों के साथ फोटो भी खिंचवाए और उनको ऑटोग्राफ भी दिए। साथ ही मंदिर का प्रसाद भी ग्रहण किया।

गौरतलब है कि विराट कोहली की बाबा नीबकरोरी के प्रति भी आगाध श्रद्धा है। उन्होंने मंदिर में बाबा के दर्शन किए।बता दें कि इससे पहले विराट और अनुष्का दोनों बाबा नीबकरोरी जी के नैनीताल स्थि कैंची आश्रम में भी दर्शन कर चुके हैं। विराट और अनुष्का ने समाधि स्थल के दर्शन के बाद बाबा की कुटिया में ध्यान भी लगाया। इसके बाद विराट और अनुष्का मां आनंदमयी आश्रम रवाना हो गए। उनका कार्यक्रम पूरी तरह गोपनीय रखा गया है। आनंदमयी आश्रम में मीडिया को प्रवेश नहीं दिया गया।

इसे भी पढ़े.............

इस साल होगी महिला IPL की शुरुआत, जल्द लग सकती है टीमों पर बोली

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag