Weather Update: जानिए, लखनऊ और आगरा सहित किन जिलों में आज रहेगा मौसम साफ

देश के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनो से लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, सड़के दरिया में तब्दील हो गई थी। ऐसे में लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही थी

Janbhawana Times
Janbhawana Times

देश के कई हिस्सों में बीते कुछ दिनो से लगातार हो रही बारिश की वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दरअसल, सड़के दरिया में तब्दील हो गई थी। ऐसे में लोगों को आवाजाही में दिक्कतें हो रही थी। इसके चलते जनजीवन भी पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया था। वहीं अब मौसम को लेकर राहत की खबर सामने आई है।

बता दें कि गुरुवार को प्रदेश की राजधानी समेत कई जिलों मे मौसम साफ रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के मुताबिक अब 18 अक्टूबर तक मौसम साफ ही रहेगा और बारिश की कोई संभावना नहीं है। इसके साथ ही धीरे-धीरे अधिकतम तापमान में भी 3 से 5 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने का अनुमान है। हालांकि गुरुवार को पूर्वी यूपी में छिटपुट स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार है। लेकिन शुक्रवार से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहेगा।

इन जगहों पर रहेगा मौसम साफ-

मौसम विभाग के अनुसार आगरा, कानपुर, प्रयागराज, गोरखपुर और यूपी के आसपास के इलाकों में आज मौसम साफ रहेगा। इससे लोगों को आफत की बारिश से राहत मिलेगी। 

calender
13 October 2022, 12:09 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो