यौन शोषण के आरोप में हिला कुश्ती संघ, 1 घंटे तक मौन व्रत पर पहलवान

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के जतंर- मतंर से बुधवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसने सभी को चौका दिया है। भारतीय रेसलरों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष जभूषण शरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।

Sagar Dwivedi
Edited By: Sagar Dwivedi

भारतीय कुश्ती महासंघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगने के बाद प्रदर्शन जारी है। दिल्ली के जतंर- मतंर से बुधवार को एक ऐसी तस्वीर सामने आई है। जिसने सभी को चौका दिया है। भारतीय रेसलरों ने भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष जभूषण शरण के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। कुश्ती के सभी दिग्गज खिलाड़ी दिल्ली के जंतर-मंतर पर एकजुट होकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

 

आपको बता दें कि प्रदर्शन कर रहे युवको के आखों में आसू थे और आक्रोश भरा हुआ है। भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) और WFI के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के ख़िलाफ़ यौन शोषण के आरोप लगाए जाने पर बजरंग पूनिया, विनेश फोगाट, साक्षी मलिक और अन्य रेसलर जंतर-मंतर धरना-प्रदर्शन करने पहुंचे।

दिल्ली महिला आयोग की चेयरमैन स्वाति मालीवाल ने जंतर मंतर पर बैठे #Wrestlers से मुलाकात की और उन्हे भरोसा दिलाया कि हम उनके साथ हैं और उन्हें न्याय दिलाएँगे, जिन्होंने हमारे देश की शान बढ़ाई है, आज वो इस कड़ाके की सर्दी में न्याय के लिए सड़क पर बैठना पड़ रहा है।

कोच प्रदीप दहिया ने कहा कि इतने बड़े खिलाड़ी अगर बोल रहे हैं तो कुछ तो सच्चाई होगी। इसकी जांच होनी चाहिए और दोषी को सज़ा भी मिलनी चाहिए। विनेश एक बड़ी महिला खिलाड़ी हैं और अगर वो आरोप लगा रही हैं तो इसका मतलब है उनके साथ कुछ तो हुआ होगा।

इसे भी पढ़े.............

जंतर-मंतर पर WFI के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान भावुक होते हुए विनेश फोगाट ने कहा कि ' यौन उत्पीड़न हो रहा, आत्महत्या की सोच रही थी'

ताजा खबरें

ट्रेंडिंग वीडियो

close alt tag