आप की सरकार बनने पर युवाओं को मिलेगा रोजगार मिलेगाः संजय सिंह

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। 68 विधानसभा सीटों वाले राज्य में दो दिन बाद यानी 10 तारीख को चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने प्रचार के आखिरी दौर में पूरी ताकत झोंकने का फैसला किया है। आप के स्टार प्रचारक संजय सिंह हिमाचल की जनता के बीच पहुंचे।

Janbhawana Times
Janbhawana Times

रिपोर्ट। मुस्कान

हिमाचल प्रदेश में 12 नवंबर को मतदान होना है। 68 विधानसभा सीटों वाले राज्य में दो दिन बाद यानी 10 तारीख को चुनाव प्रचार थम जाएगा। ऐसे में आम आदमी पार्टी ने प्रचार के आखिरी दौर में पूरी ताकत झोंकने का फैसला किया है। आप के स्टार प्रचारक संजय सिंह हिमाचल की जनता के बीच पहुंचे।

इस दौरान संजय सिंह ने हिमाचल की जनता से आम आदमी पार्टी को वोट देने की अपील की। इसके साथ ही बीजेपी पर जोरदार तंज कसते हुए कहा कि हजारों बच्चे पैरामिलिट्री का रिटेन, फिजिकल, मेडिकल पास करके दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं, मगर उन्हें मोदी सरकार नौकरी नहीं दे रही है।

आप सांसद ने कहा कि सत्तासीन पार्टियों की जनविरोधी नीतियों के फलस्वरूप हिमाचल में 14 लाख से अधिक बेरोजगारों की कतार बन चुकी है। आम आदमी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं को रोजगार दिया जाएगा। बीजेपी की डबल इंजन सरकार ने प्रदेश को गलत दिशा दी। वर्षों तक राज करके हिमाचल को गर्त में धकेला है।

संजय सिंह ने कहा कि आम आदमी पार्टी प्रदेश के विकास में नई गाथा लिखेगी। उन्होंने बीजेपी सरकार को हिमाचल विरोधी करार देते हुए बताया कि किसी भी पार्टी सरकार ने अच्छे स्कूल, अस्पताल और सड़कों के सुधारीकरण को लेकर काम नहीं किया है। आप की सरकार आएगी तो हिमाचल की जनता को वो हर एक चीज मिलेगी जिसकी वो हकदार है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली और पंजाब का उदाहरण जनता देख चुकी है। अब हिमाचल की बारी है। दिल्ली के लोगों ने एक बार केजरीवाल को मौका दिया था, अब हिमाचल में भी लोगों के पास मौका है।

calender
09 November 2022, 09:00 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो