क्या आपके फोन में हैं ये कमाल के सरकारी Apps, नही हैं तो आज ही करें डाउनलोड

आज की डिजिटल दुनिया में विभिन्न मोबाइल एप और वेबसाइट हमारी ज़िन्दगी के अहम हिस्से बन चुके हैं। पूरी डिजिटल दुनिया इन्हीं एप्स और वेबसाइट के भरोसे ही चल रही है। ऐसे में हमारे देश की सरकार भला इन मामलों में पीछे कैसे रह सकती है। वैसे तो इस बात को बहुत ही कम लोग जानते हैं कि भारत सरकार का अपना एक एप स्टोर भी मौजूद है

Janbhawana Times
Janbhawana Times

आज की डिजिटल दुनिया में विभिन्न मोबाइल एप और वेबसाइट हमारी ज़िन्दगी के अहम हिस्से बन चुके हैं। पूरी डिजिटल दुनिया इन्हीं एप्स और वेबसाइट के भरोसे ही चल रही है। ऐसे में हमारे देश की सरकार भला इन मामलों में पीछे कैसे रह सकती है। वैसे तो इस बात को बहुत ही कम लोग जानते हैं कि भारत सरकार का अपना एक एप स्टोर भी मौजूद है जिसमें हमारे ही देश में बने कई सरकारी मोबाइल एप्लीकेशन के साथ और भी कई मोबाइल एप मौजूद हैं। भारत सरकार के इस एप स्टोर में मौजूद कई मोबाइल एप्लीकेशन बेहद ही काम के हैं, जो आपके मोबाइल फ़ोन पर जरूर होने चाहिए। तो चलिए जानते हैं भारत के अपने एप स्टोर और इनमें मौजूद कुछ बेहद काम के मोबाइल एप्लीकेशन के बारे में, 

सबसे पहले बात mSeva Appstore की

भारत सरकार के आधिकारिक एप स्टोर का नाम mSeva Appstore है। इस एप स्टोर के जरिये आप सरकार द्वारा जारी किए गए विभिन्न मोबाइल एप्लीकेशन अपने फ़ोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। mSeva Appstore को अपने फ़ोन में डाउनलोड करने के लिए आपको केवल 022-67870155 नंबर पर मिस्ड कॉल करना होगा, जिसके बाद आपको SMS के माध्यम से एक डाउनलोड लिंक प्राप्त होगी। इस लिंक पर क्लिक कर आप mSeva Appstore अपने फ़ोन पर डाउनलोड कर सकते हैं। 

भारत सरकार के इस एप स्टोर पर आपको कई बेहद काम के मोबाइल एप्लीकेशन मिल जाएंगे। जिनमें से कुछ प्रमुख मोबाइल एप्स के बारे में नीचे जानकारी दी गई है। 

Citizen Voter Services App 

भारत सरकार के एप स्टोर पर मौजूद सिटीजन वोटर सर्विस एप के जरिये आप वोटर लिस्ट में अपना नाम ढूंढने से लेकर नया वोटर आईडी बनवाने तक का काम बेहद आसानी से कर सकते हैं। साथ ही इस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये आप अपने मौजूदा वोटर आईडी में सुधार के लिए भी अप्लाई कर सकते हैं।

MyGov App

भारत सरकार और भारतीय राजनीति के सभी अपडेट आप इस एप के जरिये जान सकते है। इसके अलावा अगर आप भारत सरकार को अपना कोई सुझाव देना चाहते है तो इस एप के जरिये दे सकते है।

Vahan Samanvay App 

सेकंड हैंड वाहनों की खरीदी के वक़्त यह एप आपके बेहद काम आ सकता है। इस मोबाइल एप्लीकेशन के जरिये आप यह जान सकते हैं कि जिस वाहन को आप खरीदने का मन बना रहे हैं कहीं वह चोरी का तो नहीं है। इसके अलावा आपके वाहन के चोरी हो जाने की स्थिति में भी यह मोबाइल एप्लीकेशन आपके काम आ सकता है। 

इन मोबाइल एप्स के अलावा भी mSeva Appstore पर आपको विभिन्न राज्यों एवं केंद्र सरकार द्वारा जारी किये गए कई मोबाइल एप्लीकेशन की जानकारी मिल सकती है। 

calender
13 July 2022, 02:19 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो