रिमूवेबल बैटरी के साथ Nokia CO2 मार्केट में हुआ लॉन्च

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nokia ने अपना नया फोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस नए फोन को Nokia CO2 के नाम से लॉन्च किया है। फोन का लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Nokia ने अपना नया फोन मार्केट में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने अपने इस नए फोन को Nokia CO2 के नाम से लॉन्च किया है। फोन का लुक लोगों को बहुत पसंद आ रहा है। यह फोन सबसे लेटेस्ट स्मार्टफोन सेगमेंट में लॉन्च हुआ है। इस फोन में 3,000mAh की शानदार बैटरी दी गई है। फोन में रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

यह फोन लॉन्च के बाद ही चर्चा में आ गया है। इसके अलावा फोन में 5.45 इंच का एलसीडी डिस्प्ले भी दिया गया है। आपको बता दें Nokia CO2 फोन की कीमत के बारे में कंपनी की तरफ से फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है।

इस फोन को दो कलर में पेश किया गया है। जिसमें चारकोल ग्रे और डार्क सियान कलर शामिल है। अनुमान है कि इस फोन को आप Nokia.com और अन्य पार्टरन रिटेल स्टोर से खरीद सकत हैं।

Nokia CO2 स्मार्टफोन का कैमरा

नोकिया के इस नए फोन में 5 एमपी का रियर कैमरा दिया गया है। फोन में 2 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलेगा। यह फोन रियर कैमरा पोर्ट्रेट मोड, टाइम-लैप्स, ब्यूटिफिकेशन सपोर्ट और एलईडी फ्लैश के साथ मिलेगा। फोन की बैटरी सबसे शानदार है। इसमें 3000mAh की बैटरी दी गई है, जो 5वॉट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी। इसके अलावा इस फोन की बैटरी रिमूवेबल है।

Nokia CO2 स्मार्टफोन के फीचर्स

Nokia CO2 फोन में 5.45 इंच का LCD डिस्प्ले है, जो (FWVGA+480x854 पिक्सल) रिजॉल्यूशन के साथ मिलता है। यह फोन IP52 रेटिंग के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 2जीबी रैम और 32जीबी स्टोरेज दिया गया है। आपको बता दें कि फोन में कनेक्टिविटि के लिए WI-FI, ब्लूटूथ 4.2 मिलता है। इतनी ही नहीं फोन में माइक्रो यूएसबी पोर्ट और 3.5 एमएम का ऑडियो जैक दिया गया है। Nokia CO2 का 191 ग्राम वजन है।

हाल ही में लॉन्च हुआ था Nokia X30 5G

Nokia कंपनी ने भारत में अपना Nokia X30 5G इको-फ्रेंडली स्मार्टफोन भारत में लॉन्च कर दिया है। फोन में चर्चा पहले से हो रही थी, इस फोन में कई बड़े फीचर्स हैं। कंपनी के अनुसार Nokia X30 5G सबसे इको-फ्रेंडली स्मारटफोन है। इस फोन को 100 फीसदी रिसाइकिल्ड एल्यूमीनियम फ्रेम और 65 फीसदी रिसाइकिल्ड प्लास्टिक बैक के साथ बनाया गया है।

calender
25 February 2023, 02:17 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो