रियलमी कंपनी जल्द लॉन्च करेगी अपना Realme GT 3 स्मार्टफोन

ऐसे में Realme कंपनी ने भी अपने नये फोन Realme GT 3 को पेश करने का फैसला किया है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ने अपने एक ओर नये फोन की लॉन्चिंग की घोषणा कर दी है। कंपनी अपने यूजर्स की पसंद और नई टेक्नोलॉजी को ध्यान में रखते हुए नये स्मार्टफोन को मार्केट मे उतार रही है। हाल ही में रियलमी ने अपने Realme GT Neo 5 Lite लॉन्च करने का ऐलान किया था। अब कंपनी एक और नया फोन बाजार में पेश करने वाली है। कंपनी ने इसकी जानकारी खुद ट्विटर पर दी है।

Mobile World Congress 2023 इवेंट

आपको बता दें कि स्पेन के बार्सिलोना में इन दिनों Mobile World Congress 2023 इवेंट हो रहा है। इस इवेंट में दुनियाभर की स्मार्टफोन निर्माता कंपनियां अपने नये फोन को पेश करने वाली है। ऐसे में Realme कंपनी ने भी अपने नये फोन Realme GT 3 को पेश करने का फैसला किया है। इस फोन में बैटरी चार्जिंग के लिए 240वॉट का सपोर्ट दिया गया है। जो आपके फोन को 10 मिनट में 100 परसेंट चार्ज कर सकता है।

Realme GT 3 का लुक

रियलमी ने अपने इस फोन के टीजर को जारी कर दिया है। जिसको देखने के बाद ग्राहकों की उत्सुकता को बढ़ा दिया है। आपको बता दें कि इस फोन का लुक बहुत ही यूनिक है। इसे Pulse Light Design के साथ पेश किया जाएगा।

Realme GT 3 स्पेसिफिकेशन

रियलमी के इस स्मार्टफोन में 6.74 इंच की AMOLED हो सकती है। फोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। वहीं इसमें 16 एमपी का फ्रंट कैमरा हो सकता है। यह फोन में 144Hz रिफ्रेश रेट के साथ पेश हो सकता है। इसके अलावा फोन में 4500mAh की बैटरी होने का अनुमान है, जो अच्छी चार्जिंग स्पीड देगी। Realme GT 3 में Qualcomm Snapdragon 8+Gen 1 प्रोसेसर होने का अनुमान है।

Realme GT Neo 5 Lite लॉन्च की थी घोषणा

रियलमी कंपनी ने इससे पहले अपने Realme GT Neo 5 Lite फोन को पेश करने की घोषणा की थी। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ 1.5K एमोलेड डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके अलावा फोन में क्वालकॉम SM7475 चिप होने की संभावना है। फोन का कलर सफेद होने का अनुमान है। इसके अलावा फोन में रियर पैनल मैट्रिक्स PORF1.79 F/EFL 25 MM टेक्स्ट हो सकता है।

calender
27 February 2023, 05:32 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो