Upcoming Cars: मार्च में लॉन्च हो रही हैं ये 5 बेहद खास कारें, जानें सभी की कीमत और फीचर्स

मार्च के महीने में 6 मशहूर कंपनियों की कारें लॉन्च होने वाली है। इनमें हुंडई क्रेटा, Volkswagen T-Roc, BMW X1 फेसलिफ्ट, Mercedes-Benz GLC Coupe facelift और होंडा सिटी शामिल है। इसे खरीदने से पहले यहां सभी की कीमत फीचर्स और माइलेज के बारे में जानें।

calender
1 अप्रैल को देशभर में BS6 प्रणाली को लागू करने से पहले 6 मशहूर कंपनियों की नई कारें लॉन्च होने वाली है। इनमें हुंडई, Volkswagen, BMW, Mercedes और होंडा शामिल है। मार्च के महीने में फाइनेंशियल ईयर की समाप्ति होने के बाद लोग एक बार फिर से बजट बनाना शुरू कर देते हैं। इस महीने में लोग अगले फाइनेंशियल ईयर में घर, कार, बाइक और बड़ी बजट की क्या खरीदने वाले हैं ये सारी चीजें तय करते हैं। क्या आप भी BS6 प्रणाली लागू होने से पहले एक नई कार खरीदने की सोच रहे हैं? मार्च में कूप, SUV और सेडान कारें लॉन्च होने वाली है। यहां सभी की कीमत, फीचर्स और माइलेज के बारे में जानें।
 
Hyundai Creta
 
भारत में Hyundai Creta अपडेट वर्जन को 17 मार्च लॉन्च को लॉन्च करने का ऐलान किया है। कंपनी के अनुसार इसे बेहद खास तरह से डिजाइन किया गया है। ये Sensuous Sportiness पर आधारित होने वाली है। इसमें कई आधुनिक फीचर्स को जोड़ा गया है। स्टाइलिंग कॉन्सेप्ट पर आधारित हुंडई क्रेटा में कैस्केडिंग ग्रिल और अलग तरीके का बंपर हो सकता है। इसमें 17 इंच डायमंड कट एलॉय व्हील होगा। इसकी व्हीलबेस और ग्राउंड क्लियरेंस पहले से ज्यादा होने वाली है। पहले से ज्यादा स्टाइलिश और माइलेज देने वाली इस कार की कीमत लगभग 10.24 लाख रुपये से शुरू हो सकती है।
 
Volkswagen T-Roc

जर्मन की मशहूर वाहन निर्माता कंपनी की भारत में जल्दी ही एक और शानदार कार लॉन्च करने की तैयारी में है। Volkswagen की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार Volkswagen T-Roc को कंपनी 18 मार्च को लॉन्च कर सकती है। इस एसयूवी कार की टक्कर जीप कंपास से होने वाली है। इसकी खास फीचर्स की बात करें तो इसमें ड्यूअल टोन एलॉय व्हीक, पैनोरोमिक सनरूफ और DRLs के अलावा LED हेडलैम्प्स होने की संभावना है। इस कार की इंटीरियर में अधिक ध्यान दिया गया है। इसमें आपको ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल, रिवर्स पार्किंग कैमरा, टचसक्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम, प्रीमियम लेदर सीट्स और पुश बटन स्टार्ट देखने को मिलेंगे। इसकी कीमत की शुरुआत 21.35 लाख रुपये से हो सकती है।
 
BMW X1 facelift
 
BMW कंपनी की पहचान प्रीमियम लुक और ज्यादा रफ्तार के कारण है। हाल ही में BMW X1 facelift को लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत की शुरुआत 45.95 लाख रुपये से होती है। टॉप वेरिएंट की कीमत 47.90 लाख रुपये है। इसे 2 वेरिएंट पेट्रोल X Line और डीजल M Sport के साथ जारी किया गया है। वहीं अगर डिलीवरी की बात करें तो इसी महीने यानी मार्च से sDrive18d M Sport डीजल वेरिएंट बुक कर सकेंगे। जून से पेट्रोल वेरिएंट sDrive18i xLine की डिलीवरी शुरू हो सकती है।
 
Mercedes-Benz GLC Coupe facelift
 
मर्सिडीज कंपनी की बेहद खास कार Mercedes-Benz GLC Coupe facelift को बीते 3 मार्च को लॉन्च किया गया था। इसे आकर्षक बनाने के लिए आगे की तरफ LED टेल लाइट्स लगी है। इसमें पहले से ज्यादा दमदार डिफ्यूजर और एंगुलर एग्जॉस्ट टिप्स दिया गया है। इसकी आवाज काफी लाउड है। इसमें नया मल्टीफंक्शन 10.25 इंच टचस्क्रीन इन्फोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है। इसकी बुकिंग शुरू हो गई है। इसकी इंजन की क्षमता 1950 cc की है। ये पेट्रोल और डीजल दोनों वेरिएंट में उपलब्ध है। Mercedes-Benz GLC Coupe facelift की कीमत की शुरूआत 72.76 लाख रुपये से होती है। 
 
Honda City
 
कंपनी की सबसे मशहूर कारों की लिस्ट में Honda City शामिल है। डीजल वेरिएंट को बंद करने के बाद अब इसे हाइब्रिड और पेट्रोल वर्जन में लॉन्च होने की संभावना है। टेस्टिंग के दौरान रोड पर इसे स्पॉट किया गया था। ये कार इसी महीने यानी मार्च में लॉन्च हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी तक इसके बारे में आधिकारिक रूप से जानकारी नहीं दी गई है। कार एक्सपर्ट्स और डीलर की मानें तो इसमें 1.5 लीटर BS6 इंजन हो सकता है।
First Updated : Thursday, 09 March 2023