BGMI Update : गूगल प्ले स्टोर पर BGMI की हुई एंट्री, 29 मई से खेल पाएंगे गेम

BGMI के यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। आप इसे आराम से डाउनलोड कर सकते हैं।

calender

भारत सरकार ने हाल ही में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया यानी BGMI पर लगे प्रतिबंध को हटाया लिया है। एक बार फिर यह इंडिया में यूजर्स के लिए उपलब्ध होगा। इसकी जानकारी मिलते ही BGMI के गेम लवर्स इसे खेलने के लिए बताब हैं। वो जल्दी से इसके शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। अब BGMI के यूजर्स के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। यह गेम गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध हो गया है। आप इसे आराम से डाउनलोड कर सकते हैं।

इस दिन से खेल सकते हैं गेम

दरअसल कंपनी ने शनिवार 27 मई को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। कंपनी के अनुसार आज से प्री-लोडिंग के लिए बीजीएमआई को उपलब्ध कराया गया है। कंपनी के अनुसार 29 मई,2023 से यूजर्स BGMI गेम को खेल पाएंगे। फिलहाल यह गेम का लाभा केवल एंड्राइड यूजर्स को ही मिलेगा। वहीं iOS यूजर्स इस गेम को 29 मई से डाउनलोड कर सकेंगे।

सरकार ने रखी थी ये शर्तें

भारत सरकार ने Battleground Mobile India को भारत में एक बार फिर लॉन्च करने के लिए कुछ नियमों के पालन करने को कहा था। इनमें गेम में डेली लिमिट लगाने को कहा गया है। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि ऐसे गेम खेलने हुए बच्चे बुरी तरह इससे प्रभावित हुए थे। इसके अलावा सरकार ने गेम के अंदर खून के रंग को भी बदलने को कहा गया।

साल 2020 में लगा था बैन

भारत सरकार ने सुरक्षा की वजह से BGMI साल 2020 में बैन कर दिया था। पिछले साल इसे Apple App Store और Google Play Store से हटा दिया गया था। वहीं चीन से लिंक के कारण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने PUBG मोबाइल को भारत में बैन कर दिया था। जिसके बाद इसकी कंपनी ने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम के नाम से इसे दोबारा भारत में लॉन्च किया था।

First Updated : Saturday, 27 May 2023