नई दिल्ली: Apple के iPhone 16 ने लॉन्च के साथ ही बेस मॉडल के डिजाइन में iPhone 13 के बाद पहली बार बड़ा बदलाव पेश किया था. 2024 में लॉन्च हुआ यह फोन उस समय तक का सबसे पॉवरफुल वनीला iPhone माना गया. iPhone 17 तो निश्चित रूप से बेहतर है, लेकिन डिस्काउंट के दौरान iPhone 16 अब भी एक शानदार खरीद साबित हो सकता है.
Croma के ब्लैक फ्राइडे सेल में iPhone 16 पर भारी कटौती की गई है. फोन का प्राइस 79,900 रुपये से घटकर 66,490 रुपये हो गया है, यानी 13,410 रुपये की सीधी छूट. बैंक ऑफर, एक्सचेंज बोनस और कूपन मिलाकर इसकी कीमत और कम की जा सकती है. Croma वेबसाइट के मुताबिक, आप iPhone 16 को सिर्फ 39,990 रुपये में खरीद सकते हैं. यह ऑफर 30 नवंबर तक मान्य है.
हमारे रिव्यू में iPhone 16 को एक दमदार परफॉर्मेंस और फ्लैगशिप अनुभव देने वाला स्मार्टफोन पाया गया. पूरी समीक्षा आप यहां पढ़ सकते हैं. लेकिन अगर आप इसके फायदे और कमियों का छोटा सटीक सार जानना चाहते हैं, तो यहां हैं 3 कारण इसे खरीदने के और 1 कारण जिसके चलते आप इसे स्किप कर सकते हैं.
iPhone 16 को A18 चिपसेट से पावर मिलता है. रोजमर्रा के इस्तेमाल में फोन बेहद तेज है और हेवी टास्क व गेमिंग को आसानी से संभालता है. लंबे गेमिंग सेशन में भी फोन ज्यादा गर्म नहीं होता, जो मोबाइल गेमर्स के लिए बड़ी बात है. पिछले साल लॉन्च होने के बावजूद यह अधिकांश नए एंड्रॉयड फ्लैगशिप को टक्कर देता है. कई मामलों में उन्हें पछाड़ भी देता है.
कई लोग iPhone केवल उसकी कैमरा क्वालिटी के लिए खरीदते हैं, और iPhone 16 इस मामले में निराश नहीं करता. इसमें 48MP मेन और 12MP अल्ट्रावाइड कैमरा है. मेन कैमरा बेहतरीन डायनेमिक रेंज देता है और कम रोशनी में भी शानदार फोटो कैप्चर करता है. अल्ट्रावाइड कैमरा भी इस प्राइस रेंज के मुकाबले काफी बेहतर है.
हालांकि टेलीफोटो कैमरा की कमी खलती है और iPhone 17 का सेल्फी कैमरा Apple के नए सेंटर स्टेज फीचर की वजह से अधिक उन्नत है.
iPhone 16 में 3561mAh की बैटरी है, जो हेवी यूज़ के बावजूद आराम से एक दिन या उससे अधिक चल जाती है. iPhone की बैटरी को लेकर जो पुराने समय की चिंताएं थीं, वे अब काफी हद तक खत्म हो चुकी हैं. लेकिन ध्यान रहे kf चार्जिंग स्पीड अब भी एंड्रॉयड फोन की 100W फास्ट चार्जिंग के मुकाबले काफी पीछे है.
अब सबसे बड़ा मुद्दा डिस्प्ले. 6.1 इंच का OLED स्क्रीन काफी अच्छा है, लेकिन इसका 60Hz रिफ्रेश रेट कई यूजर्स के लिए निराशाजनक हो सकता है. Apple ने यहां उच्च रिफ्रेश रेट नहीं दिया है. अगर आप हाई रिफ्रेश रेट वाले फोन से आ रहे हैं, तो फर्क साफ महसूस होगा. हालांकि पुराने iPhone मॉडल से अपग्रेड करने वालों को इसमें कोई शिकायत नहीं होगी. First Updated : Tuesday, 25 November 2025