ऑनलाइन गेम लवर्स के लिए खुशखबरी, भारत में जल्द वापस आएगा BGMI

भारत में जल्द ही Battleground Mobile India गेम वापसी होने वाली है। इसे पहले प्लेस्टोर और एपल ऐप से हटा दिया गया था। BGMI के डेवलपर और दक्षिण कोरिया स्थित क्राफ्टन ने भारत सरकार का धन्यवाद किया है।

calender

ऑनलाइन गेम लवर्स के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। भारत में जल्द ही Battleground Mobile India गेम वापसी होने वाली है। इसे पहले प्लेस्टोर और एपल ऐप से हटा दिया गया था। इसकी सूचना खुद गेम के डेवलपर Krafton ने दी है। भारत में पबजी मोबाइल बैन पर और ये गेम पबजी का नया वर्जन है। BGMI के डेवलपर और दक्षिण कोरिया स्थित क्राफ्टन ने भारत सरकार का धन्यवाद किया है। उन्होंने कहा कि हमें एक बार फिर से यहां पबजी को शुरू करने की अनुमति देने के लिए भारतीय अधिकारियों को शुक्रिया।

इन नियमों के साथ होगा लॉन्च

Battleground Mobile India को भारत में एक बार फिर लॉन्च होने के लिए भारत सरकार के कुछ नियमों का सख्ती से पालन करना पड़ेगा। इसमें डेवलपर्स को गेम में डेली लिमिट लगाने को कहा गया है। जिससे छोटे बच्चों को इसकी लत न लगे। ये लिमिट शुरुआत के 90 दिनों तक रहेगी। ऐसा इसलिए किया गया है क्योंकि ऐसे गेम खेलने हुए बच्चे बुरी तरह इससे प्रभावित हुए थे।

बच्चों ने अपने गेम के पीछे अपने माता-पिता को मार भी दिया था। इसके अलावा सरकार ने गेम के अंदर खून के रंग को भी बदलने को कहा है। बता दें Krafton भारत के सभी नियमों का पालन करते हुए खून का कलर रेड से ग्रीन कर दिया था।

साल 2020 में लगा था बैन

भारत सरकार ने सुरक्षा की वजह से BGMI साल 2020 में बैन कर दिया था। पिछले साल इसे Apple App Store और Google Play Store से हटा दिया गया था। वहीं चीन से लिंक के कारण और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार ने PUBG मोबाइल को भारत में बैन कर दिया था। जिसके बाद इसकी कंपनी ने बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया गेम के नाम से इसे दोबारा भारत में लॉन्च किया था।

हालांकि सरकार ने इसे भी एक साल पहले जुलाई में बैन कर दिया। इसे जब बैन किया गया था तब इसके 100 मिलियन यूजर्स थे। डेवलपर के अनुसार BGMI टेलीविजन पर प्रसारित होने वाला पहला Esports गेम है। इसने 24 मिलियन लाइव व्यूअर्स और कुल 200 मिलियन दर्शकों को अट्रैक्ट कर रिकॉर्ड बनाया था।

First Updated : Saturday, 20 May 2023