iOS 26 Update: Apple ने iOS 26 में जब 'Liquid Glass' नामक नया यूजर इंटरफेस लॉन्च किया था, तब इसे लेकर यूज़र्स के बीच मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आई थीं. इस नए डिजाइन ने पारंपरिक 2D लुक को पीछे छोड़ते हुए रिफ्लेक्शन और फ्लूडिटी पर फोकस किया. हालांकि, कुछ यूज़र्स को इसकी पारदर्शिता और कम कॉन्ट्रास्ट से परेशानी हो रही थी. अब iOS 26.1 के बीटा अपडेट में Apple ने एक बड़ा बदलाव करते हुए यूज़र्स को दो ऑप्शन दे दिए हैं -क्लियर और टिंटेड थीम.
MacRumors की रिपोर्ट के अनुसार Apple ने iOS 26.1 बीटा में 'Liquid Glass' के लिए एक नया टिंटेड थीम पेश किया है. यह वर्जन पारंपरिक क्लियर थीम की तुलना में कम पारदर्शी है और कंट्रोल्स को ज्यादा स्पष्ट तरीके से दिखाता है. साथ ही इसमें बेहतर कंट्रास्ट भी देखने को मिलता है जिससे यूआई ज्यादा विजिबल और पढ़ने में आसान लगता है. Apple ने यह बदलाव यूज़र फीडबैक के आधार पर किया है, जो दर्शाता है कि कंपनी अपने सॉफ्टवेयर अनुभव को यूजर्स के मुताबिक ढालने को तैयार है.
यदि आप टिंटेड थीम आजमाना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने iPhone में iOS 26.1 बीटा इंस्टॉल करना होगा. इसके बाद नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करें:-
Display & Brightness सेक्शन पर जाएं
यहां आपको एक नया Liquid Glass विकल्प मिलेगा
इस सेक्शन में आप Clear या Tinted थीम चुन सकते हैं
चयन से पहले प्रीव्यू भी दिखेगा, जिससे आप दोनों थीम की तुलना कर पाएंगे
iOS 26 के फुल वर्जन में पहले से ही ट्रांसपेरेंसी और कंट्रास्ट को कस्टमाइज़ करने की सुविधा दी गई थी. नया टिंटेड वर्जन इन सेटिंग्स को और विस्तारित करता है, जिससे यूज़र्स को इंटरफेस पर और अधिक नियंत्रण मिलता है.
iOS 26.1 बीटा अपडेट सिर्फ Liquid Glass तक सीमित नहीं है. Apple ने इस बीटा में और भी कई अहम बदलाव किए हैं. जिसमे अब यूजर्स लॉकस्क्रीन से डायरेक्ट कैमरा एक्सेस को डिसेबल कर सकते हैं, जिससे गलती से क्लिक होने की संभावना कम होगी.
Apple Intelligence अब और अधिक भाषाओं को सपोर्ट करता है, जिनमें शामिल हैं:- डैनिश, डच, नार्वेजियन, पुर्तगाली (पुर्तगाल), स्वीडिश, तुर्की, पारंपरिक चीनी और वियतनामी. AirPods के लिए Live Translation फीचर में अब जापानी, कोरियन, इतालवी और चीनी भाषाओं का सपोर्ट भी जोड़ा गया है.
iOS 26.1 का फाइनल रिलीज कब होगा, इस पर Apple की ओर से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है. हालांकि उम्मीद की जा रही है कि आने वाले हफ्तों में कुछ और फीचर्स जोड़कर इसका वाइडर रोलआउट किया जाएगा. First Updated : Tuesday, 21 October 2025