टैक न्यूज. Lenovo Tab K9 मार्केट में लॉन्च: लेनोवो ने नया टैबलेट Lenovo Tab K9 मार्केट में लॉन्च कर दिया है. इस टैबलेट को टैब वन के नाम से भी जाना जाता है. लेनोवो टैब K9 में 8.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है. इसका रेजोल्यूशन 1340x480 पिक्सल और ब्राइटनेस 480 निट्स है. यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट से लैस है. एंड्रॉयड 14 पर चलने वाला यह टैबलेट 5100mAh की बैटरी के साथ आता है. इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी है.
लेनोवो टैब K9 में 8.7 इंच का एलसीडी डिस्प्ले है. इसका रेजोल्यूशन 1340x480 पिक्सल और ब्राइटनेस 480 निट्स है. इसका स्क्रीन-टू-बॉडी अनुपात 86% है. यह ऑक्टा-कोर मीडियाटेक हीलियो जी85 चिपसेट से लैस है. यह टैबलेट एंड्रॉयड 14 पर आधारित लेनोवो ZUI 16 स्किन पर चलता है. कंपनी ने कहा है कि इसमें एंड्रॉयड 15 का अपग्रेड मिलेगा और 2027 तक सिक्योरिटी पैच अपडेट भी मिलेगा.
नए टैबलेट Tab K9 में 4GB रैम है. इसके साथ ही स्टोरेज के लिए इसमें 64GB और 128GB का विकल्प दिया गया है. स्टोरेज बढ़ाने के लिए कंपनी ने इसमें माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट दिया है. बैटरी की बात करें तो Lenovo Tab K9 में 5100mAh की बैटरी दी गई है. इसके साथ ही कंपनी ने इसमें 15W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया है. दावा किया जा रहा है कि यह 12.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक टाइम और 16.5 घंटे का वेब ब्राउजिंग टाइम दे सकता है.
कनेक्टिविटी के लिए टैबलेट में वाईफाई 5, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, ग्लोनास और गैलीलियो सपोर्ट है. सुरक्षा के लिए इसमें फेस अनलॉक फीचर दिया गया है. ऑडियो के लिए इसमें डुअल स्पीकर हैं जो डॉल्बी एटमॉस को सपोर्ट करते हैं. टैबलेट में आगे की तरफ 2MP कैमरा तथा पीछे की तरफ 8MP कैमरा है. इस डिवाइस का वजन 320 ग्राम है. First Updated : Monday, 17 March 2025