Meta Messenger update 2025 : अगर आप Meta की Messenger डेस्कटॉप ऐप का इस्तेमाल करते हैं, तो आपके लिए ये खबर बेहद जरूरी है. Meta ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि वह जल्द ही Windows और Mac पर चलने वाले Messenger Desktop App को बंद करने जा रही है. कंपनी ने यूजर्स को नोटिफिकेशन भेजकर भी इस बारे में अलर्ट करना शुरू कर दिया है. बताया गया है कि 15 दिसंबर 2025 के बाद यह ऐप पूरी तरह से काम करना बंद कर देगा.
क्या होगा ऐप बंद होने के बाद ?
आपको बात दें कि Meta ने टेकक्रंच को दिए गए बयान में बताया कि 15 दिसंबर के बाद यूजर Messenger डेस्कटॉप ऐप में लॉग इन नहीं कर पाएंगे. यदि आप ऐप को खोलने की कोशिश करेंगे, तो यह आपको सीधे Facebook की आधिकारिक वेबसाइट या फिर messenger.com पर रीडायरेक्ट कर देगा. ऐसे में Meta यूजर्स को सलाह दे रहा है कि वे 15 दिसंबर के बाद Messenger डेस्कटॉप ऐप को अनइंस्टॉल कर दें, क्योंकि उसका कोई उपयोग नहीं रह जाएगा.
चैट हिस्ट्री को लेकर क्या कहा Meta ने?
ऐप बंद होने के बाद सबसे बड़ा सवाल यह है कि यूजर्स की पुरानी चैट्स का क्या होगा? इस पर Meta का कहना है कि आपकी चैट हिस्ट्री उपलब्ध रहेगी, लेकिन एक शर्त के साथ अगर आपने पहले से Secure Storage फीचर को ऑन किया हुआ है. Secure Storage एक ऐसा फीचर है, जो आपकी एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट्स को सुरक्षित रूप से सेव करने और अन्य डिवाइस के साथ सिंक करने की सुविधा देता है.
कैसे जांचें कि Secure Storage ऑन है या नहीं?
इस फीचर को एक्टिवेट किया गया है या नहीं, यह जांचने के लिए Messenger ऐप की Settings > Privacy & Safety > End-to-End Encrypted Chats > Message Storage में जाएं. यहां आपको दिखेगा कि Secure Storage ऑप्शन ऑन है या नहीं. यदि यह एक्टिव नहीं है, तो बेहतर होगा कि आप इसे तुरंत ऑन कर लें, ताकि आपकी चैट हिस्ट्री सुरक्षित बनी रहे.
Meta की यह योजना क्यों अहम है?
Messenger डेस्कटॉप ऐप को बंद करना Meta के एक बड़े बदलाव का हिस्सा माना जा रहा है, जिसमें कंपनी अपने संसाधनों को ज्यादा प्रभावशाली और सुरक्षित प्लेटफॉर्म पर केंद्रित करना चाहती है. यह फैसला ऐसे समय में आया है जब मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर प्राइवेसी और सिक्योरिटी को लेकर दुनियाभर में बहस चल रही है.
Meta का Messenger डेस्कटॉप ऐप 15 दिसंबर के बाद बंद कर दिया जाएगा. यूजर्स को सलाह दी गई है कि वे ऐप को अनइंस्टॉल कर दें और Facebook या messenger.com के माध्यम से अपनी चैटिंग जारी रखें. साथ ही, अगर आप अपनी पुरानी चैट्स को खोने से बचाना चाहते हैं, तो तुरंत जाकर Secure Storage फीचर को चेक और ऑन करें. इस बदलाव के बाद Messenger का अनुभव पूरी तरह वेब आधारित हो जाएगा. First Updated : Friday, 17 October 2025