Motorola Razr 40 Launch In India : भारतीय बाजार में 22 जून को Motorola Razr 40 स्मार्टफोन होगा लॉन्च

Motorola Razr 40 Launch In India : भारत में Motorola Razr 40 सीरीज को 22 जून को लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने भारत में अपनी बेवसाइट पर Motorola Razr 40 Ultra को लिस्ट किया है।

calender

Motorola Razr 40 Launch In India : मोटोरोला के भारतीय यूजर्स के लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी भारत में Motorola Razr 40 सीरीज को 22 जून को लॉन्च करने वाली है। इस फोन को हाल ही में चीन में पेश किया गया था। तभी से यूजर्स फोन के फीचर देखकर इसे खरीदने का इंतजार कर रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मोटोरोला भारत में दो मॉडस को पेश करेगी। इनमें Motorola Razr 40 और Motorola Razr 40 Ultra शामिल है।

Motorola Razr 40 की कीमत

Motorola Razr 40 को लॉन्च से पहले अमेजन पर लिस्ट किया गया है। वहीं कंपनी ने भारत में अपनी बेवसाइट पर Motorola Razr 40 Ultra को लिस्ट किया है। हालांकि इस बात का अभी खुलासा नहीं हुआ है कि कंपनी Motorola Razr 40 सीरीज के दोनों मॉडल को एक साथ देश में लॉन्च करेगी यानी नहीं। अनुमान है कि Motorola Razr 40 Ultra को भारत में 60-65 हजार रुपये की कीमत में पेश किया जा सकता है।

Motorola Razr 40 के स्पेसिफिकेशन

Motorola Razr 40 सीरीज को दोनों फोन में 6.9 इंच फोल्डेबल pOLED डिस्प्ले दी गई है। जिसमें 165 Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। साथ ही फोन में 3.6 इंच pOLED आउटर कवर डिस्प्ले है। Motorola Razr 40 Ultra में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8+ जेन 1 प्रोसेसर और Motorola Razr 40 फोल्डेबल फ्लिप में स्नैपड्रैगन 7 जेन 1 प्रोसेसर का सपोर्ट दिया गया है।

इस सीरीज में ड्यूल कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए 32 एमपी का फ्रंट कैमरा मिलता है। फोन में गोरिल्ला ग्लास स्क्रीन प्रोटेक्शन दिया गया है। सीरीज के अल्ट्रा मॉडल में 3800mAh की बैटरी दी गई और दोनों फोन में 5वॉट का वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मिलेगा।

First Updated : Sunday, 18 June 2023