Nokia ने मार्केट में लॉन्च किया Nokia XR21, स्मार्टफोन में 64 एमपी कैमरा जैसे हैं फीचर्स

नोकिया ने Nokia XR21 स्मार्टफोन यूके के मार्केट में उतारा है। स्मार्टफोन में 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दिया गया है। यूके में इस फोन को लगभग 499 पाउंड यानी 51,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है।

Nisha Srivastava
Nisha Srivastava

नोकिया ने अपने यूजर्स को खुश करने के लिए एक अपने नए स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Nokia XR21 स्मार्टफोन यूके के मार्केट में उतारा है। इस की भारत में कब लॉन्चिंग होगी यह जानकारी नहीं है। नोकिया के इस फोन में 6.49 इंच की डिस्प्ले दी गई है। साथ ही इस फोन में 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस मिलती है।

इसके अलावा फोन को बहुत ही कीमत में पेश किया गया है। इसके लुक और डिजाइन बहुत ही शानदार है। आइए अब आपको Nokia XR21 की कीमत, फीचर्स और बैटरी बैकअप के बारे में बताते हैं।

Nokia XR21 की कीमत

Nokia XR21 स्मार्टफोन में 6जीबी रैम और 128जीबी स्टोरेज दिया गया है। यूके में इस फोन को लगभग 499 पाउंड यानी 51,000 रुपये की कीमत में लॉन्च किया गया है। यूजर्स को यह फोन फोन मिडनाइट ब्लैक और पाइन ग्रीन कलर्स के ऑप्शन खरीद सकता हैं। आपको बता दें कि यह फोन सेल के लिए अगले महीने उपलब्ध होगा।

Nokia XR21 के फीचर्स

Nokia XR21 स्मार्टफोन में 6.49 इंच की Full HD+LCD डिस्प्ले दी गई है। जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। 550 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। साथ ही इसमें स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए गोरिल्ला ग्लास विक्टस दिया गया है। इसके अलावा फोन को गीले हाथ से भी इस्तेमाल किया जा सकता है। फोन में MIL-STD 810H और IP68 जैसे सर्टिफिकेशन हैं। फोन में डस्ट, वॉटर और शॉक प्रूफ बनाने के लिए IP69 रेटिंग दी गई है।

नोकिया का यह फोन बॉक्स Android 12 OS के ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इसमें एक्स्ट्रा लाउड स्पीकर कंपनी ने दिए हैं। साथ ही 3.5mm जैक, USB-C पोर्ट, NavIC, 5G, WiFi, और Bluetooth 5.1 आदि की कनेक्टिविटी दी गई है।

Nokia XR21 का कैमरा और बैटरी

Nokia XR21 स्मार्टफोन में 64MP का मेन कैमरा दिया गया है। फोन में सेकंडरी सेंसर 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड लेंस है और फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसमें रियर में LED फ्लैश भी है। वहीं फोन में 4,800mAh बैटरी दी गई है, 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट देती है।

calender
04 May 2023, 02:20 PM IST

जरुरी ख़बरें

ट्रेंडिंग गैलरी

ट्रेंडिंग वीडियो